शिक्षक बनने की होड़, 21 जून को महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा; इस बार रिकॉर्ड स्तर पर रजिस्ट्रेशन
Maharashtra Teacher Eligibility Test: महाराष्ट्र टीईटी 2026 के लिए 6 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, शिक्षक बनने के लिए अनिवार्यता और नए नियमों के चलते इस बार आवेदन में बढ़ोतरी हुई है।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र टीईटी, शिक्षक पात्रता परीक्षा, (सोर्स: सौजन्य AI)
Maharashtra Primary Teacher Exam: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 21 जून को ली जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए इस बार अभूतपूर्व प्रतिसाद देखने को मिला। नवंबर 2025 की परीक्षा की तुलना में इस बार करीब सवा लाख अधिक पंजीकरण हुए हैं, जिससे कुल संख्या 6 लाख के पार (6,02,000 से अधिक) पहुंच गई है।
परीक्षा परिषद ने 25 मार्च को टीईटी का नोटिफिकेशन और शेड्यूल जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर बढ़ाई गई समय सीमा के साथ 24 अप्रैल तक चली। फिलहाल आवेदन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है।
राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और माध्यमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों, चाहे वे अनुदानित हों या गैर-अनुदानित, में शिक्षक या शिक्षण सेवक बनने के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए भी टीईटी पास करना जरूरी हो गया है। यही कारण है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, फाइल मंजूरी सिर्फ 3 स्तर तक सीमित
RTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
बाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
पिछली परीक्षा का रिकॉर्ड
23 नवंबर 2025 को आयोजित टीईटी परीक्षा में कुल 4,75,669 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 4,46,730 ने परीक्षा दी थी और 28,939 अनुपस्थित रहे थे। 50,369 उम्मीदवार ही उत्तीर्ण हुए थे। इस परीक्षा का रिजल्ट अब तक के इतिहास में सर्वाधिक कम 11 फीसदी रहा था।
यह भी पढ़ें:-नागपुर हाई कोर्ट का अहम आदेश, 2013 कानून के तहत मिलेगा मुआवजा; एपीएमसी की याचिका खारिज
परीक्षा परिषद के अनुसार इस बार अब तक 6.02 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। जल्द ही अंतिम आंकड़े जारी किए जाएंगे, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 9 से 21 जून के बीच उपलब्ध होंगे पेपर-1 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक लिया जाएगा, अनिवार्यता और सख्त नियमों के चलते अब हर उम्मीदवार के लिए टीईटी पास करना करिअर की पहली शर्त बन गया है।
