नागपुर मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम तो शुरू हुए, लेकिन भर्ती के नियम अब तक नहीं बने

Paramedical Recruitment Rules: महाराष्ट्र में पैरामेडिकल शिक्षा शुरू होने के करीब 16 साल बाद भी हजारों डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता स्पष्ट नहीं है।
maharashtra paramedical students government jobs recruitment rules
महाराष्ट्र पैरामेडिकल शिक्षा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र में वर्ष 2010 से पैरामेडिकल के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, लेकिन 16 साल बाद भी रोजगार की स्पष्ट व्यवस्था नहीं है।

  • राज्य के 40 से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से केवल 18 में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें हर साल करीब 1,100 सीटें उपलब्ध होती हैं।

  • कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक साइंस और एंडोस्कोपी टेक्नीशियन जैसे पदों के सेवा प्रवेश नियम अब तक तैयार नहीं हुए हैं।

  • नागपुर मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का निर्माण वर्षों से लंबित है।

Maharashtra Paramedical Education: स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और सरकारी अस्पतालों में कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से 2010 से पैरामेडिकल के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए गए। इन पाठ्यक्रमों से हर वर्ष हजारों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन विडंबना यह कि उनके रोजगार और सरकारी नियुक्ति का रास्ता अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

राज्य में 40 से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इनमें से केवल 18 मेडिकल कॉलेजों में ही पैरामेडिकल पाठ्यक्रम संचालित हैं। इन पाठ्यक्रमों में हर साल करीब 1,100 सीटें उपलब्ध होती हैं। इसके बावजूद प्रवेश के लिए राज्यस्तरीय केंद्रीयकृत व्यवस्था तक विकसित नहीं की जा सकी है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज अपने स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित करता है। नागपुर के मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का निर्माण भी वर्षों से लंबित है।

ठोस नीति का अभाव

इस संस्थान के माध्यम से पैरामेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी मानव संसाधन को एक व्यवस्थित स्वरूप मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक इसे साकार नहीं किया जा सका। एक ओर राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं तो दूसरी ओर पैरामेडिकल शिक्षा के विस्तार, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार के लिए ठोस नीति का अभाव बना हुआ है। यह मुद्दा अब विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाए जाने योग्य बन गया है।

प्रवेश प्रक्रिया बिखरी हुई

राज्य में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए कोई एकीकृत प्रवेश व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को अलग-अलग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रत्येक संस्थान अपने स्तर पर प्रवेश देता है। इससे पारदर्शिता, समान अवसर और प्रवेश प्रक्रिया की एकरूपता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। राज्य में 40 से अधिक सरकारी मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद इन पाठ्यक्रमों का विस्तार सीमित है। नागपुर में प्रस्तावित रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

maharashtra paramedical students government jobs recruitment rules
नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

पाठ्यक्रम तो है भर्ती के नियम नहीं बनाए

एसोसिएशन ऑफ एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल के राज्य सचिव अक्षय भांडवलकर, कार्याध्यक्ष युगांत फासे ने बताया कि पैरामेडिकल शिक्षा शुरू होने के करीब 16 वर्ष बाद भी कुछ तकनीकी संवगों के सेवा प्रवेश नियम (सर्विस रिक्रूटमेंट रूल्स) तैयार नहीं हुए है। कम्युनिटी मेडिसिन टेक्नीशियन, फॉरेंसिक साइंस टेक्नीशियन और एंडोस्कोपी टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए नियमित भर्ती का रास्ता स्पष्ट नहीं है।

वहीं ऑपरेशन थिएटर, रेडियोथेरेपी, न्यूरोलॉजी और ब्लड बैंक टेक्नीशियन जैसे महत्वपूर्ण पदों को भी सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग तथा विकित्सा शिक्षा एवं औषधि विभाग की भर्ती में अपेक्षित स्थान नहीं मिल रहा है। परिणामस्वरूप डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त हजारी विद्यार्थी रोजगार के लिए भटक रहे हैं, सरकार ने पाठ्यक्रम शुरू कर विद्यार्थियो से शैक्षणिक शुल्क ती लिया, लेकिन उनके लिए नियमित रोजगार की व्यवस्था विकासित नहीं की गई।

विधानसभा ध्यानाकर्षण

सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में एक्स-रे, सीटी स्कैन, रेडियोथेरेपी, ऑपरेशन थिएटर और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की आवश्यकता होती है।

maharashtra paramedical students government jobs recruitment rules
नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

सरकार से अपेक्षाएं

  • जिन पाठ्यक्रमों के सेवा प्रवेश नियम नहीं बने हैं, उनके नियम तैयार कर मंजूर किए जाए।

  • राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल पाठ्‌यक्रमों का विस्तार किया जाए।

  • नागपुर मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्‌यूट को तत्काल शुरू किया जाए।

  • प्रत्येक तकनीकी पद पर संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

  • महंगी चिकित्सा मशीनों के संचालन और रखरखाव के लिए योग्य तकनीशियनों की नियुक्ति की जाए।

  • विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के नाम पर नियमित कर्मचारियों की तरह काम लेने पर नियंत्रण लगाया जाए।

  • ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, न्यूरोलॉजी टेक्नीशियन, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक साइंस और एडीस्कोपी टेक्नीशियन सहित सभी विभागों को नियमित भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।