नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

Digital Arrest Scam: नागपुर के बूटीबोरी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। खुद को मुंबई एटीएस और ईडी का अधिकारी बताकर ठगों ने 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकी दी।
nagpur retired teacher cyber fraud 48 lakh ats ed scam
नागपुर साइबर ठगी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बूटीबोरी के 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर काशीनाथ सातपुते से 48 लाख 28 हजार 91 रुपए की ठगी।

  • आरोपियों ने खुद को मुंबई एटीएस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया।

  • शिक्षक को मुंबई के आतंकी मामले से संबंध होने और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी गई।

  • गिरफ्तारी वारंट और बैंक खातों की जांच का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई।

Nagpur Cyber Fraud: साइबर ठग अब आम नागरिकों के साथ ही पढ़े-लिखे और बुजुगों को भी निशाना बना रहे हैं। मुंबई के आतंकी मामले से संबंध होने और मनी लॉडिंग में फंसाने का झांसा देकर बूटीबोरी के एक 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक से 48 लाख 28 हजार 91 रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने खुद को मुंबई एटीएस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर शिक्षक को गिरफ्तारी का डर दिखाया और मानसिक दबाव बनाकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। इस मामले में ठगी के शिकार शिक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभाग क्रमांक 2, बूटीबोरी निवासी मनोहर काशीनाथ सातपुते (60) ठगी के शिकार हुए हैं।

nagpur retired teacher cyber fraud 48 lakh ats ed scam
संविधान दिवस पर नागपुर में CJP की रैली, अभिजीत दिपके बोले-लोकतंत्र बचाने को संघर्ष, पार्टी बनाने का विचार नहीं

जांच में सहयोग करने का दबाव बनाया

6 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे ये नागपुर में थे, तभी उनके मोबाइल पर प्रवीण सुथ नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को मुंबई के एटीएस विभाग, कल्याण का अधिकारी बताया, उसने आरोप लगाया कि सातपुते का मुंबई के आतंकी आरोपी आदिल गुरी वाच्या से संबंध है और उनके बैंक खाते का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया गया है।

आरोपी ने मनी लॉड्रिंग निवारण अधिनियम पीएनएलए। और चोखाचड़ी के मामले में कार्रवाई शुरू होने का दावा करते हुए केस नंबर भी बताया, साथ ही उनके नाम पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कहकर तत्काल जांच में सहयोग करने का दबाव बनाया, आरोपियों ने बार-बार गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन पर मानसिक दबाव बनाया,

nagpur retired teacher cyber fraud 48 lakh ats ed scam
नागपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर

खाते में रकम सुरक्षित रखने का दिया झांसा

साइबर ठगों ने फिर सातपुते से संपर्क किया, उन्हें बताया गया कि उनके सभी बैंक खातों की जांच की जा रहीं है। खाती में जमा रकम सुरक्षित रखने के लिए आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाती में राशि ट्रांसफर करने को कहा गया, जांच पूरी होने के बाद पूरी रकम वापस करने का आश्वासन भी दिया गया।

इस झांसे में आकर सातपुते ने महाराष्ट्र बैंक के अपने खाते से मुंबई स्थित एक निजी बैंक के खाते में आरटीजीएस के जरिए 43 लाख 50 हजार रुपए भेज दिए। पश्चात सातपुते ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बुटीबोरी शाखा के खाते से बैंगलुरु के कोरमंगला स्थित एक बैंक शाखा के खाते में 4 लाख 50 हजार 28 रुपए 91 पैसे ट्रासकर किए।