कल जारी नहीं होगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का बड़ा फैसला
Maharashtra Nikay Chunav Result: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने आदेश दिया है कि महाराष्ट्र के सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के निकाय चुनाव परिणाम अब 21 दिसंबर को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट 21 दिसंबर को (डिजाइन फोटो)
Maharashtra Local Body Election Result Date: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब चुनाव परिणाम कल घोषित नहीं किए जाएंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सोमवार को महत्वपूर्ण आदेश देते हुए निर्देश दिया कि राज्य की सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम एक साथ 21 दिसंबर को जारी किए जाएं। अदालत ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग तारीखों पर नतीजे घोषित करने से भ्रम और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए सभी निकायों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कई जिलों में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों की नजरें नतीजों पर टिकी थीं। पहले उम्मीद थी कि कुछ निकायों के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब पूरे राज्य के लिए एक समान तारीख तय की गई है। चुनाव आयोग भी कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए इसी दिन परिणाम घोषित करेगा।
महाराष्ट्र में मतदान जारी
बता दें कि महाराष्ट्र में 2 दिसंबर यानी आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। 242 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में मतदान होना था, हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन और शिकायतों से जुड़ी समस्याओं के कारण 20 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
यह भी पढ़ें:- वो बटन दबाओ…संतोष बांगर ने मतदान केंद्र पर तोड़े सारे नियम, लगाए नारे, Video वायरल
3 दिसंबर को आने थे नतीजे
आज हो रहे मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाने थे लेकिन 20 दिसंबर को होने वाले बाकी चुनाव के साथ ही इसके नतीजे घाेषित करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने 21 दिसंबर को नतीजे घोषित करने का आदेश दिया है।
सीएम ने जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर बेंच के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह तरीका सही नहीं लगता। नागपुर बेंच ने फैसला किया था कि सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के नतीजे 3 दिसंबर को नहीं, बल्कि 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे, जिस पर फडणवीस ने यह रिएक्शन दिया। बेंच का फैसला मानना ही होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को प्रोसेस में सुधार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार ऐसे चुनाव देख रहा हूं।
