मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
Nagpur Private Jet Row: खर्च कटौती के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ट्रेन और रूटीन फ्लाइट से सफर कर रहे हैं, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी की निजी विमान यात्रा चर्चा में है।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र खर्च कटौती, निजी विमान यात्रा, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Maharashtra Cost Cutting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खर्चा कटौती का असर है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कभी रूटीन फ्लाइट से तो कभी ट्रेन से महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं लेकिन उनके अफसरों के ठाठ कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य की वरिष्ठः अधिकारी और नागपुर की विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने शनिवार को सोलापुर के चर्चित कारोबारी राणा सूर्यवंशी के विमान से नागपुर से बेंगलुरु तक की यात्रा की।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को ही मुंबई से शिर्डी तक बंदे भारत ट्रेन से सफर किया। इस यात्रा में उनके साथ सीएमओ के कई वरिष्ठ अफसर भी सवार थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रोग्राम में शरीक होने के बाद कार से नागपुर की ओर रवाना हुए। एक तरफ सीएम सादगी का संदेश दे रहे हैं वहीं उनके कुछ मंत्री-विधायक और अफसरों पर इस अपील का कोई असर नहीं पड़ रहा है।
4 यात्री पहले से थे सवार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विभागीय आयुक्त अपने पुत्र के साथ बेंगलुरु गई। जिस विमान से उन्होंने यात्रा की वह जब नागपुर लैंड हुआ तब उसमें पहले से ही 4 यात्री सवार थे, इनमें राणा सूर्यवंशी के अलावा रमेश ढोणे, महेश थेसिया और कुमारी खुशी का समावेश था। नागपुर से बेंगलुरु जाते समय इन 4 के अलावा बिदरी और उनके पुत्र भी साथ में गये।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
अजीत की जान लेने वाली कंपनी का विमान
एयरपोर्ट पर जो चार्टर्ड प्लेन खड़ा था वह वीटी-वीआरआर कंपनी का बॉम्बार्डियर 45 एक्सआर मेक्स’ था। यह वही कंपनी है जिसके विमान से सफर करते समय राज्य के पूर्व डीसीएम अजीत पवार को जान से हाथ धोना पड़ा।
केंद्र सरकार ने इस कंपनी के कुछ विमानों के संचालन में रोक भी लगा रखी थी। उसके बाद भी यह विमान महाराष्ट्र में कैसे उड़ रहे हैं? यह भी चर्चा का विषय है। उल्लेखनीय है कि विधायक रोहित पवार और अजीत के बेटे जय पवार ने भी इस विमान कंपनी की संदिग्ध भूमिका की जांच की मांग की है।
बॉम्बार्डियर खूबियां
रेंज यह विभान एक बार में लगभग 3,800 से 4,000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
गत्ति: इसकी दूजिग गति लगभग 858 किलोमीटर।
क्षमता यह एक बार में 8 से 9 यात्रियों के बैठने की क्षमता रखता है।
आरामदायक इंटीरियर इस श्रेणी के विमानों में आम तौर पर।
यह भी पढ़ें:-24 मई का इतिहास: आज के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना
चमड़े की एडजस्टेबल सीटें, आमने-सामने वलव-स्टाइल। बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त लेगरूम होता है।
केबिन का आकार इसका केबिन आरामदायक होता है जिसमे खाड़े होने के लिए पर्याप्त ऊंचाई और काम करने के लिए फोल्डिंग टेबल की सुविधा होती है।
