Nagpur: शिक्षा मंडल कर्मचारी आंदोलन, महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट पर संकट के बादल; छात्रों की बढ़ी चिंता
Maharashtra Board Result Delay: महाराष्ट्र बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन से 10वीं-12वीं परिणामों में देरी की आशंका। उत्तरपुस्तिका जांच व रिजल्ट प्रक्रिया प्रभावित होने से विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट देरी,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Exam Results News: महाराष्ट्र राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन के कारण रिजल्ट घोषित होने में देरी की आशंका जताई जा रही है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
हाल ही में शिक्षा मंडल ने पदोन्नति और स्थानांतरण नीति में बदलाव करते हुए अवधि को 2 वर्ष से बढ़ाकर 4 से 6 वर्ष कर दिया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि यह फैसला एकतरफा लिया गया और राज्य शिक्षा कर्मचारी संगठन को विश्वास में नहीं लिया गया।
वर्तमान में राज्य के सभी 9 विभागों में कर्मचारियों द्वारा प्रतीकात्मक कामबंद आंदोलन जारी है, जिससे उत्तरपुस्तिकाओं की जांच, अंकों की प्रविष्टि और परिणाम से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो आने वाले दिनों में परिणाम घोषित करने का तय कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
संभाजीनगर मनपा में विभागों का मेगा फेरबदल, अधिकारियों पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ, चेक पर दस्तखत के अधिकार भी बदले
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
भविष्य के नियोजन पर पड़ेगा असर
इसी बीच कर्मचारियों ने 28 अप्रैल से राज्यव्यापी कामबंद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस स्थिति से विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। समय पर परिणाम घोषित नहीं होने पर प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक योजनाओं पर भी असर पड़ सकता है। इन घटनाक्रमों के चलते शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा चुनाव खर्च में बड़ा उछाल: मतदाता सूची छपाई खर्च तीन गुना बढ़ा, अतिरिक्त 40 लाख को मिली मंजूरी
कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है, पदोन्नति और स्थानातरण नीति में। में किया गया बदलाव अन्यायपूर्ण है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए अन्यथा 28 अप्रैल से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
– बोर्ड कर्मचारी महासंगठन, विठ्ठल सरोदे, उपाध्यक्ष
