महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
Pandharpur Pickup Van Accident: सोलापुर के पंढरपुर में सिद्धनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पो कुएं में गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चे और महिलाओं समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र के पंढरपुर में कुएं में गिरी पिकअप वैन(Image- Social Media)
Solapur Pandharpur Accident: सोलापुर के पंढरपुर से एक भीषण हादसे की खबर आई है। सोलापुर में म्हसवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन के कुएं में गिरने से एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में मारे गए सभी श्रद्धालु पंढरपुर के रंजनी गांव के निवासी थे। इस भयावह हादसे के बाद पूरे पंढरपुर में सनसनी फैल गई है।
घटनास्थल से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल श्रद्धालु पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के थे। ये सारे लोग एक पिकअप गाड़ी में तीर्थ यात्रा के लिए गए थे। यह हादसा तंदुलवाड़ी के पास हुआ जब वे म्हसवड में एक मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि सागर चौगुले अपने परिवार के सदस्यों को गाड़ी में साथ ले गए थे। रिपोर्ट से पता चला है कि मरने वालों में पांच से छह बच्चे भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में मूसलाधार बारिश का कहर: कई बांधों से छोड़ा गया पानी, नदियां उफान पर; बाढ़ का हाई अलर्ट
महाराष्ट्र: जिला परिषद शिक्षकों की पदोन्नति के लिए TET/CTET अनिवार्य, 31 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के आदेश
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: UPSC का पेपर सुरक्षित, फिर NEET बार-बार कैसे हो जाता है लीक?
32 करोड़ के कर्ज से बचने के लिए रची हत्या की साजिश! उद्योगपति पर हमले में सह-अध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
Solapur Pandharpur Accident Pickup Van Falls Into Well 14 Dead महाराष्ट्र के पंढरपुर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत pic.twitter.com/JVdKrTUtDs — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 14, 2026
एक ही परिवार के थे सभी मृतक
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तंदूरीवाड़ी गांव के लोग तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंचे। तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों ने मिलकर कुएं से शव निकाले और शवों को अस्पताल भेजा गया। हादसे में मारे गए लोगों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि हादसे में मृत श्रद्धालु एक ही परिवार के थे। पंढरपुर में हुए इस हादसे के बाद महाराष्ट्र में खुले कुओं का मुद्दा चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें- मुरैना: ट्रेन में आग की अफवाह और कूदने लगे यात्री…दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत
14 लोगों की मौत से पसरा मातम
बता दें कि पंढरपुर के रंजनी गांव से एक समूह मंदिर में दर्शन के लिए गया था। इस ग्रुप में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बी शामिल थे। ये ग्रुप सिद्धनाथ मंदिर गया और वहां दर्शन किए। सिद्धनाथ के दर्शन के बाद घर लौटते समय यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी यह पिकअप वैन सीधे कुएं में जा गिरी। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।
