Nagpur News: क्रिकेट मैच की टिकट पाने के लिए मची होड़, VCA सिविल लाइंस कार्यालय में फैंस की लंबी कतार
टिकट के लिए क्रिकेट के दीवाने अलसुबह से ही वीसीए के ऑफिस के सामने पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक यहां हजारों खेल प्रेमी जमा हो गए। भीड़ इतनी थी कि एक ओर रोड जाम हो गया तो दूसरी ओर वीसीए को गेट के बाहर बाउंसर भी खड़े रहे।
- Written By: आंचल लोखंडे
क्रिकेट मैच की टिकट पाने के लिए मची होड़।
नागपुर: नागपुर में गुरुवार 6 फरवरी को होने वाले इंडिया बनाम इंग्लैंड एक दिवसीय मुकाबले के लिए वीसीए के सिविल लाइंस स्थित ऑफिस में सोमवार सुबह 9.30 बजे से आम जनता के लिए टिकट बिक्री शुरू हुई। इस बीच मंगलवार को सुबह से टिकट के लिए लंबी कतारे देखी गई। यह टिकट उन्हें ही मिली जिन्होंने रविवार को ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी।
टिकट के लिए क्रिकेट के दीवाने अलसुबह से ही वीसीए के ऑफिस के सामने पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे तक यहां हजारों खेल प्रेमी जमा हो गए। भीड़ इतनी थी कि एक ओर रोड जाम हो गया तो दूसरी ओर वीसीए को गेट के बाहर बाउंसर भी खड़े करने पड़े। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम रखे।
ब्लैक में होती है टिकट बिक्री
कई खेल प्रेमी ऐसे थे जो ऑनलाइन बुकिंग कर टिकट लेना चाहते थे लेकिन उनका नंबर नहीं लग सका। ऐसे खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और जिनकी बुकिंग थी उनसे तीन गुना दाम चुकाकर टिकट खरीदते नजर आए। 800 रुपए के टिकट 2,500 और 1,000 रुपए के टिकट के लिए 3,000 रुपए तक दाम चुकाए गए। हजारों युवकों के साथ में युवतियां भी कतार में लगी रहीं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर दहेज प्रताड़ना: फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत
नागपुर में रेत ट्रांसपोर्टर्स का हल्ला बोल, वैध रॉयल्टी के बावजूद कार्रवाई; प्रशासन पर पक्षपात के आरोप
नागपुर के बस स्टॉप पर हाई कोर्ट सख्त, बदहाली पर लिया संज्ञान; अनुच्छेद 21 का हवाला
नागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
गुरुवार तक खरीद सकेंगे टिकट
6 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे से जामठा स्टेडियम में मुकाबला होगा। 2 फरवरी को टिकट ऑनलाइन बुकिंग हुई। 3 से 5 फरवरी तक ऑनलाइन खरीदे गए टिकटों को सुबह 9.30 बजे से रात 8 बजे के बीच और 6 फरवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे के बीच वीसीए सिविल लाइंस में रिडीम किया जा सकता है।
ऑनलाइन टिकट के लिए समय स्लॉट
ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले व्यक्तियों को समय स्लॉट आवंटित किए गए हैं। वीसीए सिविल लाइंस से टिकट लेने आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था सेंट उर्सुला गर्ल्स हाईस्कूल ग्राउंड में की गई है, तो वहीं टिकट खरीदते वक्त किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त भी लगाया गया है।
