- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Leaders Silence Regarding Mihan Mihan Should Not Become A Butibori Even The Defense Cluster Could Not Stand Up
मिहान को लेकर नेता की चुप्पी, बूटीबोरी न बन जाए मिहान, डिफेंस क्लस्टर भी नहीं चढ़ सका परवान
सवाल यही उठता है कि इस प्रकार के एप्रोच से मिहान या नागपुर का भला कैसे हो सकता है.
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. मिहान को भी जमीन माफियाओं की नजर लग गई है. कैग ने भी कई कंपनियों के जमीन आबंटन पर सवाल उठा दिए हैं. अगर ये जमीन वापस लेकर इच्छुक लोगों को दी जाए तो निश्चित रूप से मिहान प्रगतिपथ पर आगे बढ़ेगा लेकिन ऐेसा करने के लिए अधिकारियों की इच्छाशक्ति ही नहीं दिखाई दे रही है. इसका मुख्य कारण यह है कि मिहान को लेकर अधिकांश नेतागण ‘चुप्पी’ साध लिए हैं.
नेताओं की चुप्पी के कारण ही मिहान का यह हश्र हो रहा है. लोग 10-10 वर्षों से जमीन लेकर बैठे हैं और आश्चर्य कि कोई कार्रवाई तक नहीं होती है. मिलीभगत का इससे जीता जागता उदाहरण देखने को नहीं मिल सकता है. आश्चर्य इस बात का भी है कि इन कंपनियों को इकाई शुरू करने के लिए भी कोई पहल नहीं की जा रही है. यही कारण है कि 100-100 एकड़ जमीन लेकर कंपनियां बैठ गई हैं. नेतागण बातें करते हैं लेकिन स्पष्ट निर्देश का अभाव होता है. इसके कारण अधिकारी भी कोई कदम उठाने से बचते रहते हैं. बूटीबोरी का हश्र किसी से छिपा नहीं है. मिहान को पिछले 25 वर्षों में जितना विकास करना था, हो नहीं पाया है. यह जगजाहिर है. कुछ कंपनियों के दम पर हम उछल रहे हैं.
CM ने किया था उद्घाटन, अब तक नहीं आई कंपनी
विकास आयुक्त द्वारा जिन कंपनियों का एलओए (लेटर ऑफ एलाटमेंट) कैंसल किया गया है उस सूची में इंडो यूको भी शामिल है. कंपनी के पास 135 एकड़ भूखंड है. तब यह दावा किया गया था कि कंपनी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारी बदलाव लाएगी. तब के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था. आश्चर्य की बात है कि सीएम के हाथों उद्घाटन होने के बाद भी कंपनी ने निवेश के प्रति इच्छा नहीं जताई. आज तक प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पाया और अब एलओए रद्द कर दिया गया है. इसी से प्रोजेक्ट के प्रति गंभीरता का अंदाज लगाया जा सकता है. इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित था परंतु अब तक पूरा परिसर खाली पड़ा हुआ है. इस भूमिका का सकारात्मक उपयोग नहीं हो पा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती
नागपुर में बड़ा प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन को नया जीवन, 74 किमी केबल बिछाने का काम तेज
डिफेंस क्लस्टर भी कागजों पर
इसी प्रकार मिहान में डिफेंस कलस्टर बनाने की भी योजना थी. तल्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में 35 एकड़ जमीन का आबंटन हुआ था. यहां पर भी ‘बड़े-बड़े’ झाड़ देखे जा सकते हैं. भले ही कंपनी का एलओए रद्द न किया गया हो लेकिन इसका न तो निवेश पर कोई असर पड़ा और न ही किसी को रोजगार मिला. संचालकों ने दावा किया था कि कई करार किए गए हैं और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. परंतु अब तक यह प्रोजेक्ट भी कागजों पर है. संचालक कई कार्यक्रमों में इस प्रोजेक्ट की बखान करते हैं परंतु इस भूखंड में क्या आया और क्या लाभ नागपुर को पहुंचाया गया है, इस पर कुछ भी नहीं कहते हैं. इस ओर भी किसी का ध्यान नहीं जा रह है.
कैसे बढ़ेगा निवेश और रोजगार
सवाल यही उठता है कि इस प्रकार के एप्रोच से मिहान या नागपुर का भला कैसे हो सकता है. लोग केवल जमीन लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं. न तो निवेश आता है और न ही रोजगार का सृजन होता है. भाषणों में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं परंतु वास्तविकता कुछ और रहती है. ऐेसे में अब मिहान को लेकर गंभीर प्रयास करने की जरूरत महसूस होने लगी है.
Leaders silence regarding mihan mihan should not become a butibori even the defense cluster could not stand up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल में छुपा खतरा, मिडिल क्लास के पैसे और डेटा पर साइबर अटैक, ऐसे बचाएं खुद को
Apr 23, 2026 | 03:07 AMAaj Ka Rashifal 23 April: गुरुवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, जानें किसे रहना होगा सतर्क?
Apr 23, 2026 | 12:05 AMIPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
Apr 23, 2026 | 12:04 AMLSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
Apr 22, 2026 | 11:18 PM‘4 मई को बंगाल में मौजूद रहें..’, अभिषेक बनर्जी की चुनौती पर धर्मेंद्र प्रधान ने दिया करारा जवाब
Apr 22, 2026 | 11:02 PM‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PMक्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
Apr 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM














