Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर कोर्ट में वकील को आया हार्ट अटैक, जज खुद ले गए अस्पताल

न्याय मंदिर परिसर में कोर्ट में जिरह कर रहे वरिष्ठ वकील तलत इकबाल कुरैशी (64) को अचानक हार्ट अटैक आ गया। स्थिति समझते ही खुद जज उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जिला न्यायालय परिसर में शोक का माहौल है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 18, 2024 | 12:53 AM

वकील की हार्ट अटैक से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. न्याय मंदिर परिसर में कोर्ट में जिरह कर रहे वरिष्ठ वकील तलत इकबाल कुरैशी (64) को अचानक हार्ट अटैक आ गया। स्थिति समझते ही खुद जज उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जिला न्यायालय परिसर में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 11.30 बजे के दौरान कुरैशी जिला न्यायालय पहुंचे। उन्हें 7वें माले पर स्थित सीनियर डिवीजन सिविल जज एस. बी. पवार की अदालत में जिरह करना था। अपनी प्राथमिक जिरह करने के बाद कुरैशी ने कोर्ट को साइटेशन जारी करने की जानकारी दी और बेंच पर बैठ गया। विपक्ष के वकील धनराजानी अपना पक्ष रख रहे थे तभी कुरैशी बेंच से नीचे गिर गए। उन्हें बेहोश होकर गिरते देख न्या. पवार तुरंत अपनी सीट से नीचे उतरे। कर्मचारियों से उन्हें पानी देने को कहा। बिना समय गवाएं न्या. पवार ने उन्हें अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के कारण कुरैशी को कुर्सी पर बैठाकर नीचे लाया गया।

यह भी पढ़ें: नागपुर के मकरधोकड़ा तालाब में डूबने से युवक मौत, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

सम्बंधित ख़बरें

30 मिनट में पोस्टमार्टम, चीरफाड़ की जरूरत नहीं, एम्स में शुरू होगी वर्चुअल ऑटोप्सी प्रक्रिया

Nagpur News: बीजेपी ने आठवले गुट को थमाया ठेंगा, खिलाफ में प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

Nagpur News: पानी का बिल माफ और मुफ्त बस यात्रा, केजरीवाल की ‘आप’ की 10 गारंटी

WCL का फोरमैन रिश्वत लेते धराया, सीबीआई ने 40,000 रुपए लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

न्या. पवार ने डीबीए के अध्यक्ष रोशन बागड़े और पूर्व अध्यक्ष अधि. कमल सतुजा को जानकारी दी। खुद कुरैशी को अपने वाहन में पास के अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतुजा ने बताया कि कोरोना के कारण कुरैशी की पत्नी की मृत्यु हो गई थी, तब से वे अकेले ही रहते थे। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। इस घटना से पूरे न्यायालय के सभी वकीलों में शोक है।

यह भी पढ़ें: नागपुर मेट्रो में नौकरी का झांसा देकर 8.30 लाख वसूले, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया

उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय परिसर में रोज 8,000 वकील काम करने आते हैं। बहुत बड़ी संख्या में न्यायालयीन स्टाफ भी है। अपने प्रकरणों के लिए 30 से 40 हजार लोग रोजाना कोर्ट आते हैं। ऐसे में यहां एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की सुविधा होनी चाहिए। यह वकीलों के लिए आ‍वश्यक है। सरकार को यहां प्राथमिक उपचार सेवा और साधन उपलब्ध करवाने चाहिए। प्राथमिक उपचार मिलने से कम से कम अस्पताल पहुंचने तक पीड़ित को राहत मिल सकती है।

Lawyer got a heart attack in nagpur court death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 12:53 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.