- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ladki Bahin Scheme Opposition Walkout Bogus Beneficiaries Row Maharashtra Assembly
Winter Session: 26 लाख बोगस लाभार्थी? लाडली बहन योजना पर मचा हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Maharashtra Winter Session: लाडली बहन योजना पर संतोषजनक जवाब न मिलने से विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा का बहिर्गमन किया। 26 लाख बोगस लाभार्थी और पुरुषों को मिले लाभ पर विवाद।
- Written By: प्रिया जैस

अदिति तटकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Assembly Winter Session: बुधवार को विधानसभा में लाडली बहन योजना को लेकर रखे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर सरकार का निषेध किया। शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट के विधायक सुनील प्रभु ने विस में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि 14,998 पुरुषों को 10 माह तक योजना का लाभदिया गया। इसी तरह से राज्य में लगभग 26 लाख बोगस लाभार्थी भी पाए गए हैं किंतु इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? इस संबंध में अब तक खुलासा नहीं किया गया।
5,136 करोड रुपये पुरुष लाभार्थियों पर खर्च
प्रभु ने कहा कि 14,998 पुरुष लाभार्थियों पर कुल 5,136 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जिसमें पुणे में 12.04 लाख, ठाणे में 1.35 लाख, नाशिक में 1.86 लाख, संभाजी नगर में 1.83 लाख, नागपुर में 95 हजार, मुंबई में 1.13 लाख और लातूर में 71 हजार बोगस लाभार्थी उजागर हुए हैं। लाडली बहन योजना में इतने भारी पैमाने में हुई धांधली की जांच करने और ऑडिट कर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में कोहराम; जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती
Bhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
भंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
नागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
यह भी पढ़ें – पिता के जिंदा रहते उत्तराधिकारी नहीं खोजते, नवभारत पहुंचे CM फडणवीस ने मराठी PM के सवाल पर क्या कहा?
2.43 करोड़ लाभार्थी
महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 2.63 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था जिसकी जांच के बाद 2.43 करोड़ लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए थे। राज्य सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। इसके लाभार्थी भी अलग-अलग विभागों से संबंधित रहते हैं। इन विभागों से जानकारी मांगी गई थी, सूचना एवं तकनीकी विभाग से ही 26 लाख लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त हुई थी जो अन्य योजनाओं का भी लाभ ले रहे थे।
2 माह में वसूली : तटकरे ने कहा कि पुरुष लाभार्थियों की तरह 8,000 ऐसे लाभार्थी उजागर हुए थे, जो सरकारी विभागों में काम कर रहे थे। इनसे वसूली की प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। 2 माह के भीतर वसूली पूरी होने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
Ladki bahin scheme opposition walkout bogus beneficiaries row maharashtra assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुलढाणा में कोहराम; जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती
Apr 07, 2026 | 01:54 PMबर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM










