श्रद्धालुओं के लिए कोराडी रोड बनेगा सिरदर्द, नवरात्रि से पहले सड़क बंद, नहीं थमेंगे जानलेवा हादसे!
Koradi Temple Nagpur: नवरात्रि आने वाली है और इससे ठीक पहले कोराडी मंदिर के लिए जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ा सिरदर्द बनने वाला है।
- Written By: प्रिया जैस
कोराडी रोड डायवर्जन (सौजन्य-नवभारत)
Koradi Road: नागपुर में आए दिन सिटी के विविध इलाकों में ट्रैफिक जाम के कारण हजारों वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य इलाकों और बाजार क्षेत्रों में यह रोज की समस्या हो गई है। अब कोराडी रोड वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। यहां सड़क को बंद कर मार्ग पर डायवर्जन कर दिया गया है।
नवरात्रि शुरू होने में 12 दिन शेष रह गए हैं। यदि सड़कों का कार्य जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ा सिरदर्द बनेगा। बता दें कि नेशनल हाईवे होने के कारण कोराडी रोड पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। इनमें छोटे-बड़े समेत भारी वाहन भी शामिल हैं। इसी मार्ग पर मशहूर कोराडी देवी मंदिर मौजूद है। नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त कोराडी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
रूट डायवर्ट
सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। अन्य जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोराडी देवी मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में कोराडी रोड पर जारी निर्माण और रूट डायवर्ट के चलते मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। यदि प्रशासन द्वारा नवरात्रि से पूर्व कार्य पूरा नहीं किया गया तो लाखों श्रद्धालुओं को भारी असुविधाओं से जूझना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सराफा चोरी कांड का खुलासा, 48 घंटे में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
नागपुर की सोसायटी में हादसा, खुले टैंक ने व्यक्ति की ली जान, बिल्डर की लापरवाही पर सवाल
परीक्षा प्रणाली में भारी गड़बड़ी? हाई कोर्ट पहुंचा नागपुर विश्वविद्यालय मामला, जांच समिति पर सवाल
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
…तो नहीं थमेंगे जानलेवा हादसे
रूट डायवर्जन के चलते कोराडी रोड काफी संकरा हो गया है। संकरे मार्ग पर दोपहिया, चौपहिया, ऑटो और बसों समेत भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में बाप्पा का विसर्जन करने जा रहे एक युवक कोराडी रोड पर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। यदि पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई तो इस तरह के जानलेवा हादसों में कमी नहीं आएगी।
ट्रैफिक विभाग की बढ़ेगी मुसीबत
कोराडी रोड पर पहले से ही रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य और सड़क निर्माण के चलते मार्गों को डायवर्ट करने से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नवरात्रि के दौरान वाहनों की संख्या लाखों तक पहुंच जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों को घंटों ट्रैफिक में फंसने की नौबत आ जाएगी। ट्रैफिक संभालने में ट्रैफिक पुलिस विभाग की मुसीबत बढ़ जाएगी। कोराडी रोड पर कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य लाखों के लिए परेशानी का सबब साबित होगा।
यह भी पढ़ें – HSRP नंबर प्लेट को लेकर बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट ने ठुकराई याचिका, अलग से देना होगा GST
राम भरोसे चल रही व्यवस्था
- कोराडी से आने वाले वाहन चालक फरस चौक से रांग साइड का उपयोग कर रहे हैं।
- हालांकि फरस चौक के पास कोराडी से आने वाले चालकों के लिए सर्विस रोड का विकल्प है।
- सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम होती है और पूरा रोड खाली रहता है।
- इसके बावजूद वाहन चालकों के लिए रांग साइड का उपयोग करने की छूट दी गई है।
- यातायात संभालने के लिए यहां एक भी ट्रैफिक कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है।
- पूरी व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। प्रशासन चालकों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।
