Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोराडी-मानकापुर ओवरब्रिज पर रोज नई समस्या, बरसात और निर्माण कार्य ने बढ़ाई परेशानी

Nagpur Koradi News: नागपुर में लगातार हो रही धुआंधार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है जिससे वाहनों के फिसलने और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 17, 2025 | 02:07 PM

कोराडी-खापरखेड़ा ओवरब्रिज (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: नागपुर जिले के खापरखेड़ा संभाग में नवरात्रि महोत्सव से ठीक पहले कोराडी नाका अंडरपास और मानकापुर ओवरब्रिज के एक साथ शुरू हुए निर्माण कार्यों ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही धुआंधार बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है जिससे वाहनों के फिसलने और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यह मार्ग नागपुर से छिंदवाड़ा, बैतूल, सावनेर, दिल्ली और इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए प्रमुख रास्ता है, साथ ही इस रोड से 2 थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारी और शहर के बाहर स्थित बड़ी स्कूलों की बसें भी गुजरती हैं। मंगलवार शाम को 6 बजे से कोराडी नाका पर जाम लग गया। तेज बारिश के कारण वाहन बंद हो गए और सर्विस रोड संकरी होने के कारण वैकल्पिक मार्ग से भी वाहन नहीं निकल पाए।

जगदंबा मंदिर की यात्रा

अंडरपास के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिससे आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन नवरात्रि यात्रा के बाद कार्य शुरू करता तो इतनी समस्या नहीं होती। एक साथ 2 बड़े कार्य शुरू करने से कोराडी-जगदंबा मंदिर की यात्रा में आने वाले विदर्भ सहित देश के अन्य राज्यों से श्रद्धालु भी भारी परेशानी में फंस सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में सत्ता की जंग! कल चुना जाएगा नया मेयर, नीता ठाकरे और स्नेहल ठाकरे के बीच मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

समृद्ध पंचायत अभियान: कर छूट खत्म होते ही गांवों में उबाल, ग्रामीणों से अब वसूला जाएगा 100% टैक्स

‘लंदन स्ट्रीट’ पर हाई कोर्ट का कड़ा प्रहार, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर स्वयं लिया संज्ञान, प्रशासन को नोटिस

नागपुर मनपा के इतिहास में पहली बार, मेयर को मिलेगा ‘राजसी’ सरकारी बंगला, ढाई दशक का इंतजार खत्म

गोधनी रेलवे ओवरब्रिज से करें वैकल्पिक मार्ग का उपयोग

महादुला नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश रंगारी ने अधिकारियों से मांग की है कि 22 सितंबर से पहले अंडरपास शुरू किया जाए लेकिन ओरिएंट कंपनी के अधिकारियों ने समय पर कार्य पूर्ण करने से इंकार कर दिया। रंगारी ने सुझाव दिया कि, भोखारा, चक्कीखापा, गुमती, गुमटाड़ा की ओर जाने वाले वाहन गोधनी रेलवे ओवरब्रिज का उपयोग करें। नागपुर से आने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। कोराडी नाका से भोखारा जाने वाला रेलवे गेट तब तक बंद रखा जाए, जब तक अंडरपास का काम पूरा न हो। इससे क्षेत्र के गांवों और स्कूलों में ट्रैफिक दबाव कम होगा।

यह भी पढ़ें – Eco-Tourism: कोराडी में विकसित होगा इको टूरिज्म, CM की मौजूदगी में NMRDA-महाजेनको में हुआ करार

तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्गों को लागू करने की मांग

प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट यातायात प्रबंधन योजना घोषित नहीं की गई है जिससे स्थानीय जनता और बाहर से आने वाले श्रद्धालु दुविधा और नाराजगी में हैं। जनता की मांग है कि प्रशासन आपातकालीन उपायों के साथ वैकल्पिक मार्गों को तुरंत प्रभाव से लागू करे।

Koradi mankapur overbridge problems rain construction work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.