कोंढाली के लिए बड़ी खुशखबरी! नगर पंचायत को मिली 2 करोड़ की विकास निधि, नरखेड़ को 5 करोड़ का पैकेज

Kondhali-Narkhed News: नागपुर जिले के कोंढाली और नरखेड़ नगर पंचायत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन क्षेत्रों के नगर पंचायतों को करोड़ों की विकास निधि को मंजूरी मिली है।
Kondhali-Narkhed News: नागपुर जिले के कोंढाली और नरखेड़ नगर पंचायत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन क्षेत्रों के नगर पंचायतों को करोड़ों की विकास निधि को मंजूरी मिली है।
नागपुर न्यूज
Published on
Updated on

Kondhali News: कोंढाली नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र शासन के नगरविकास विभाग ने “विशिष्ट कार्यों के लिए विशेष अनुदान योजना” अंतर्गत कोंढाली नगर पंचायत को दो करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। यह निधि विधायक चरणसिंह ठाकुर के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप स्वीकृत हुई है। इस संदर्भ में शासन निर्णय क्रमांक नपावै-2025/प्र.क्र.150(11)/नवि-16 (ई-1179092) 14 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

कोंढाली व‌ नरखेड़ नगरों के लिए पांच करोड़ का पैकेज:

नगर विभाग के इस निर्णयानुसार नरखेड़ नगर परिषद को 3 करोड़ रुपये तथा कोंढाली नगर पंचायत को 2 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह निधि नगर क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं - सड़कों, नालियों, विद्युत व्यवस्था, सार्वजनिक उपयोगिता भवनों और सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी।

निधि का उपयोग:

साप्ताहिक बाजार व्यापारी संकुल व समाजभवन के लिए निधि मंजूर की गई। जानकारी अनुसार, इस दो करोड़ रुपये की विकास निधि में से एक करोड़ दस लाख रुपये साप्ताहिक बाजार में व्यापारी संकुल निर्माण के लिए, जबकि नब्बे लाख समाजभवन निर्माण के विकास कार्यों के लिए मंजूर किए गए हैं। इन दोनों परियोजनाओं को लेकर विधायक ठाकुर ने नगरविकास विभाग के समक्ष सातत्यपूर्ण रूप से प्रयास किया था।

और अधिक निधि लाने प्रयास

विधायक चरणसिंह ठाकुर ने बताया कि “यह निधि कोंढाली के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी। नगर पंचायत द्वारा प्रस्तुत प्राथमिकता सूची के अनुसार प्रथम चरण के कार्य शीघ्र आरंभ होंगे। आने वाले समय में कोंढाली के लिए और अधिक विकास निधि लाने के लिए भी मैं निरंतर प्रयत्नशील रहूंगा।”

शासन की शर्तें व प्रक्रिया

शासन के निर्देशानुसार, स्वीकृत कार्यों का 90 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार तथा शेष 10 प्रतिशत नगर पंचायत द्वारा वहन किया जाएगा। सभी कार्य ई-निविदा प्रणाली से और जिलाधिकारी की प्रशासनिक मान्यता प्राप्त कर संपन्न किए जाएंगे।

नागरिकों में प्रसन्नता

इस निर्णय के बाद कोंढाली शहर में नागरिकों के बीच हर्ष और संतोष का वातावरण है। नगर पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने विधायक चरणसिंह ठाकुर और राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com