पानी को तरसते कन्हान में 2 करोड़ की सोलर लाइट! नगर परिषद के फैसले पर उठे सवाल, बढ़ा विवाद
Kanhan Nagar Parishad Projects: कन्हान में पानी की किल्लत के बीच नगर परिषद ने 2 करोड़ की सोलर लाइट और करोड़ों की ई-लाइब्रेरी परियोजनाओं को मंजूरी दी, नागरिकों में नाराजगी।
- Written By: प्रिया जैस
नगर परिषद कन्हान (सौजन्य-नवभारत)
Solar Light Project Kanhan: नगर परिषद कन्हान में जहां नागरिकों को एक दिन के अंतराल में पानी की आपूर्ति की जा रही है, ऐसे विपरीत समय के बीच नप द्वारा प्रभाग 2 विष्णु लक्ष्मी नगर, एमजी नगर तथा वाघधरे वाड़ी को मिलाकर कुल 1 करोड़ 98 लाख 36 हजार 791 रुपए के सोलर लाइट लगने जा रहे है। यह सोलर लाइट तथा क्षेत्र में बनने वाली ई लाइब्रेरी वर्तमान में चर्चा का विषय बन गई हैं।
दलित बस्ती सुधार योजना के तहत प्रभाग 6 में मांग गरोडी समाज भवन के पास ई लायब्रेरी खुलने जा रही हैं। इस ई लायब्रेरी निर्माण को लेकर प्रशासकिय मान्यता भी मिल चुकी हैं जिसमें 1 करोड़ 23 लाख 1 हजार 2 रुपए की राशि का उल्लेख किया गया हैं। जबकि ध्यान देने योग्य तथ्य यह हैं, कि इस क्षेत्र में पानी की किल्लत कायम हैं।
ई-लायब्रेरी प्रस्ताव को मिली मंजूरी
इसी प्रकार प्रभाग क्रमांक 6 में स्थित आदिवासी समाज भवन में भी ई लायब्रेरी निर्माण करने को लेकर 58 लाख 54 हजार 122 रुपए की प्रशासकीय मान्यता 9 फरवरी को जिलाधिकारी डा. विपिन ईटनकर द्वारा प्रदान की जा चुकी हैं। प्रभाग 3 सिहोरा स्थित समाज भवन में भी 59 लाख 66 हजार 373 की ई लायब्रेरी खोलने का लेकर शासन के द्वारा प्रशासकिय मान्यता प्रदान करने के साथ सिहोरा के नागरिकों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Heatwave Impact: श्रमिकों पर बढ़ा खतरा, मनपा अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की मांग
प्रेम प्रसंग बना खौफनाक, विरार में युवक ने मां-बेटी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की
Pune Gas Leak: कोंढवा में क्लोरीन गैस के रिसाव से 24 लोग बीमार, ससून अस्पताल में इलाज जारी
Mumbai Local Security Audit: DGP सदानंद दाते का बड़ा फैसला, हर 3 महीने में होगी रेलवे सुरक्षा समीक्षा
जबकि प्रभाग क्रमांक 2 में विष्णु लक्ष्मी नगर,वाघधरे वाडी एवं एमजी नगर को मिलाकर 1 करोंड 98 लाख 36 हजार 791 रूपए की लागत से सोलर लाइट लगने जा रहें हैं।कन्हान नगर परिषद के कर्णधारों के द्वारा विकास की गाथा लिखने की इतनी जल्दी हैं, कि प्रभाग 6 में स्थित मांग गरोडी समाज भवन में जो ई लायब्रेरी बन रही हैं,उसके विद्युतीकरण के लिए अलग से 4 लाख 82 हजार 676 रूपए की राशि मंजूर की गई हैं।
जिसमें सवाल यह उठता हैं, कि जब समाज भवन का निर्माण किया गया था, तो उस समय समाज भवन में विद्युतिकरण क्यों नहीं किया गया था। इसी समाज भवन के साथ प्रभाग क्रमांक 3 सिहोरा समाज भवन,प्रभाग 6 में स्थित आदिवासी समाज भवन में भी ई लायब्रेरी बनने के पहले विद्युतिकरण को लेकर राशि मंजूर की गई हैं।
बगीचे के कार्य को मिली प्रशासकीय मान्यता
कन्हान नप द्वारा प्रभाग 2 कुसाजीनगर में एक बगीचे का निर्माण किया जाने वाला हैं, जिसकी लागत मात्र 55 लाख 35 हजार 955 रुपए हैं, जबकि प्रभाग क्रमांक 2 विष्णु लक्ष्मी नगर में भी बगीचा का निर्माण होने वाला हैं, जिसकी लागत मात्र 63 लाख 65 हजार 418 रुपए होने वाली हैं। इन दोनों बगीचों में विद्युतीकरण का कार्य 14 लाख 37 हजार 402 में होने जा रहा हैं। इन सभी कार्यों को लेकर प्रशासनिक मान्यता मिल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – 700 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 100 दिनों तक चला इलाज, नागपुर GMC के डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग
जबकि सूत्रों की माने तो 5 करोड़ 86 लाख 48 हजार 829 के इन कामों को नप द्वारा स्थाई समिति में क्यों नहीं लाया गया। क्या इस विषय में चर्चा की गई, क्या कन्हान नगर परिषद के सभी 20 नगरसेवकों को इस पूरे प्रकल्प की जानकारी हैं, क्या यह विषय गुपचुप तरीके से सीओ एवं नगराध्यक्ष द्वारा वीटों पावर का प्रयोग करते हुए पूर्व नगराध्यक्ष की तरह संयुक्त समिति में पास कर लिया गया।
पानी को तरसते कन्हान में बनने वाली ई लायब्रेरी से लोग शिक्षित होने वाले हैं,जबकि पिछली कार्यकारणी के द्वारा लगाए गए ग्रीन जिम कहां हैं। यह सवाल आने वाले समय में चर्चा का विषय रहने वाला हैं।
