नागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
Nagpur Murder Case: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
- Written By: अंकिता पटेल
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Kalamna Crime Case: नागपुर शहर के कलमना थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। लव ट्रायंगल में 17 वर्षीय किशोर को धारदार हथियारों से वार कर मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में पुलिस ने 3 नाचालिगों को हिरासत में लिया है। मृतक वाजपेयीनगर निवासी जोहरान मुस्तफा शेख (17) बताया गया।
पुलिस ने इस मामले में यशोधरानगर निवासी 17 वर्षीय समीर (नाम बदला हुआ) और उसके 2 साथियों को हिरासत में लिया है। सभी पढ़ाई छोड़ चुके हैं और रोजंदारी पर काम करते थे। करीब 1 वर्ष पहले जोहरान का एक किशोरी के साथ प्रेम संबंध था।
काफी समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन 4-5 महीने पहले किशोरी की दोस्ती समीर से हो गई। उसने जोहरान को छोड़ दिया और बातचीत भी बंद कर दी। इसके बावजूद जोहरान किशोरी से बात करने और मिलने का प्रयास करता था।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग
ऑपरेशन टाइगर के बाद विधानसभा में आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तीखी बहस, चुभते सवाल पर भड़के उपमुख्यमंत्री
वर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता
संभावित जलसंकट को लेकर जिला परिषद अलर्ट, सीईओ सत्यम गांधी ने की पानी बचाने की अपील
गर्लफ्रेंड से दूर रहने चेताया
करने शुरू उसे टपकाने का किशोरी ने इस बारे में समीर को बताया। इस चजह से जोहरान और समीर में विवाद भी हुआ था। समीर ने जोहरान को अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहने को कहा था और न मानने पर मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन तो जोहरान शांत रहा लेकिन उसने फिर किशोरी को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दिया।
इसका पता चलते ही समीर ने प्लान बना लिया। मंगलवार की रात 10 बजे समीर ने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए जोहरान से संपर्क किया। उसे मिलने के लिए परिसर में अशरफी मस्जिद के पीछे मैदान में मिलने बुलाया। जोहरान वहां पहुंचा ही था कि तीनों आरोपी उस पर टूट पड़े। चाकू और धारदार हथियार से उसकी गर्दन, सिर और कान पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।
इंस्टाग्राम ID से मिला समीर का सुराग
तीनों आरोपी वहां से भाग निकले, रात 11:30 बजे नागरिकों ने जोहरान की जख्मी अवस्था में खून से लथपथ देखा कंट्रोल रूम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जोहरान की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें:-सावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इंस्टाग्राम आईडी के जरिए पुलिस को समीर का सुराग मिला। बुधवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को उन्हें बाल न्याय मंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।
