कत्लखाने जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, 29 गायें जिंदा जलकर खाक, मौके पर मची चीख-पुकार, ड्राइवर फरार
Kalmeshwar Truck Fire: कलमेश्वर में गायों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से 29 गायें जलकर मरीं और 8 घायल हुईं। चालक फरार, पुलिस ने कई धाराओं में अपराध दर्ज किया।
- Written By: प्रिया जैस
29 गायें जिंदा जलीं, 8 जख्मी (सौजन्य-नवभारत)
Illegal Cattle Trade: नागपुर–कलमेश्वर मार्ग पर रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कत्लखाने ले जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से 37 में से 29 गायें मौके पर ही जलकर खाक हो गईं, जबकि 8 गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच ट्रक क्रमांक एमएच-40-सीडी-5044 काटोल से नागपुर की ओर जा रहा था।
ट्रक में अवैध रूप से 37 गायों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। फेटरी बस स्टैंड के समीप ट्रक का टायर घिसने से उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और मवेशियों को निकालने का कोई रास्ता नहीं बचा। आग लगते ही ट्रक चालक और मालिक मौके से फरार हो गए।
8 गायों का चल रहा उपचार
ट्रक में मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी चालक की पहचान नागपुर के टेकानाका महेंद्रनगर निवासी मोहम्मद नासिर मोहम्मद रजा के रूप में हुई है। 112 पर सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल श्रीकांत बोरकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का पंचनामा करते हुए घायल 8 गायों को राउलगांव गौशाला में उपचार हेतु भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
कत्लखाने ले जाने का अवैध धंधा, हर दिन नई घटना
क्षेत्र में गायों को कत्लखाने ले जाने का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस धंधे को अंजाम देने वाले समय और वाहन बदलकर पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश करते हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पुलिस पेट्रोलिंग की जानकारी पहले से मिल जाती है, जिससे उनके हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर-उमरेड रोड पर चलती बस में लगी आग, हादसे के वक्त सवार थे 45 यात्री, VIDEO देखकर कांप उठेगी रूह
पुलिस ने दर्ज की कई गंभीर धाराएं
इस मामले में पुलिस ने निम्नलिखित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। जिसमें पशुओं के साथ क्रूरता, मोटर वाहन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, राजमार्ग सुरक्षा कानून, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का अपराध शामिल है। पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।
स्थानीय नागरिकों में आक्रोश
इतनी बड़ी संख्या में गायों के जिंदा जलने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि अवैध रूप से मवेशी ले जाने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पेट्रोलिंग को भी मजबूत किया जाए।
