पत्रकार सुनील हजारी जेल रवाना, नागपुर RTO के दलाल से वसूली का मामला
आरटीओ में चल रहे घोटाले में अखबार में नाम नहीं छापने के एवज में वसूली कर रहे पत्रकार सुनील हजारी (44) को सदर पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा था। 2 दिन की पुलिस हिरासत के बाद रविवार को दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
पत्रकार सुनील हजारी जेल रवाना
नागपुर. आरटीओ में चल रहे घोटाले में अखबार में नाम नहीं छापने के एवज में वसूली कर रहे पत्रकार सुनील हजारी (44) को सदर पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा था। 2 दिन की पुलिस हिरासत के बाद रविवार को दोबारा उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बाबा दीपसिंहनगर निवासी धनराज उर्फ टीटू साधुराम शर्मा (55) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शर्मा आरटीओ में दलाल हैं। अरुणाचल प्रदेश से चोरी हुए ट्रकों को नागपुर लाया गया था। यहां ट्रकों के चेचिस नंबर बदलकर आरटीओ दलालों और अधिकारियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। बाद में चोरी के ट्रक मुंबई, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बेचे गए थे।
मार्च महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था। हजारी को इस मामले में दलाल शर्मा की भूमिका होने का पता चला। उसने एक व्यक्ति के माध्यम से शर्मा को अखबार में नाम छापने की धमकी देकर 10 लाख रुपये मांगे। बाद में 7 लाख रुपये लेना स्वीकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
यह भी पढ़ें: नागपुर में ढोंगी तांत्रिक को 20 वर्ष कारावास, किशोरी सहित 4 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
बीते बुधवार को शर्मा ने मेडिकल चौक पर हजारी को 1 लाख रुपये दिए। दूसरी किस्त के लिए वीसीए स्टेडियम परिसर में स्थित आइसक्रीम पार्लर में मिलने बुलाया। हजारी को शर्मा से 80,000 रुपये लेते रंगेहाथ दबोचा गया। 2 दिन की हिरासत में पुलिस ने सबूत इकट्ठा किए और कुछ संबंधित लोगों से भी पूछताछ की। रविवार को पुलिस ने हजारी को न्यायालय में पेश कर जेल कस्टडी में भेजने का निवेदन किया। न्यायालय ने उसे जेल रवाना कर दिया है।
यह भी पढ़ें: नागपुर में ढाई महीने में 11 वारदातों को दिया अंजाम, गिट्टीखदान पुलिस ने पकड़ी चोरों की टोली
