नागपुर में महिला उद्यमियों को मिलेगा नया मंच, शंकरनगर में जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान निर्माण में तेजी के निर्देश
Nagpur Women Entrepreneurs: नागपुर के शंकरनगर में महिला उद्यमियों के लिए ‘जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान’ का निर्माण तेज होगा। 36.39 करोड़ की परियोजना के जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर महिला उद्यमी, जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Government Project Women Empowerment: नागपुर शहर की महिला उद्यमियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महानगरपालिका द्वारा शंकरनगर में ‘जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान’ का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर ने बुधवार को इस परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य त्वरित पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए बनने वाले इस मार्केटिंग हब और प्रदर्शनी केंद्र (एग्जीबिशन सेंटर) के लिए 36 करोड़ 39 लाख रुपये के संशोधित अनुमान को अपनी मंजूरी दे दी थी। कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।
5 मंजिला इमारत में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
यह भव्य संस्थान लगभग 3.872 वर्गमीटर के भूखंड पर स्थापित किया जा रहा है जिसमें से 3,387 वर्गमीटर जगह पर मुख्य निर्माण कार्य होगा। यह एक 5 मंजिला इमारत होगी जिसमें महिला उद्यमियों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में AC लोकल ट्रेनों की बढ़ी लोकप्रियता, रोजाना 1.30 लाख यात्री कर रहे सफर
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: डॉ. मनोज शिरुरे के फ्लैट में लगनी थी ‘विशेष क्लास’, CBI जांच में खुली पोल
नागपुर ग्रामीण में बड़ा निवेश घोटाला, 528 निवेशकों के 65 लाख लेकर फरार हुए निधि कंपनी संचालक
Maharashtra ST Action Plan: महाराष्ट्र ST को घाटे से निकालने की तैयारी, हर डिपो की होगी आर्थिक समीक्षा
महिला उद्यमियों के लिए बनेगा एक मंच
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर की महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के लिए एक उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराना और उनके व्यापारिक कौशल का विकास करना है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महापौर नंदा जिचकर ने कहा कि यह संस्थान शहर की महिला उद्यमियों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभरेगा।
यह भी पढ़ें:-नागपुर बस सेवा का होगा विस्तार, NMRDA में 7 नए रूट तक पहुंचेगी सेवा; खर्च-आय का होगा आकलन
उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के साथ पूर्व महापौर नंदा जिचकर कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे और उप अभियंता आनंद मोखाड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस तरह की होंगी सुविधाएं
उत्पादों के प्रचार और प्रसार के लिए एग्जीबिशन हॉल (प्रदर्शनी हॉल)।
आधुनिक अध्ययन के लिए ई-लाइब्रेरी।
कार्यशालाओं (वर्कशॉप) और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विशेष सभागार।
200 सीटी की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस हॉल।
व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं हेतु कुछ दुकानों के लिए आरक्षित जगह।
