नागपुर बस सेवा का होगा विस्तार, NMRDA में 7 नए रूट तक पहुंचेगी सेवा; खर्च-आय का होगा आकलन

Nagpur Bus Service: नागपुर मनपा की बस सेवा जल्द एनएमआरडीए क्षेत्र तक बढ़ेगी। 7 नए मार्गों पर बसें चलाने के लिए आयुक्त ने खर्च और आय का विस्तृत फाइनेंशियल मॉडल मांगा है।
Nagpur Bus Service to Expand: Service to Reach 7 New Routes within NMRDA; Expenditure and Revenue to be Assessed.
नागपुर बस सेवा, एनएमआरडीए, मनपा परिवहन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur NMC Transport: नागपुर महानगरपालिका की बस सेवा का जल्द ही एनएमआरडीए सीमा में विस्तार होने जा रहा है। बुधवार को मनपा मुख्यालय के आयुक्त सभा कक्ष में परिवहन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों को एनएमआरडीए क्षेत्र में बस सेवा संचालित करने के लिए एक विस्तृत 'फाइनेंशियल मॉडल' तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

7 नए मागों पर दौड़ेंगी बसें, खर्च और आय का मांगा ब्योरा

बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने स्पष्ट किया कि एनएमआरडीए सीमा के अंतर्गत 7 मागों पर मनपा की बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसें सटीक रूप से किन मागों पर चलेंगी, प्रत्येक बस के संचालन पर कितना खर्च आएगा और उससे कितनी आय प्राप्त होगी, इसका पूरा विस्तृत ब्योरा अगली बैठक में पेश किया जाए, उच्च स्तरीय बैठक में नागपुर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे, अजय पझारे, परिवहन प्रशासनिक अधिकारी योगेश लेंगे, ऑपरेशंस मैनेजर राजीव घाटोले, प्रशासनिक व्यवस्थापक गजानन नागूलवार, एनएमआरडीए के अधीक्षक अभियंता, एमएसआरटीसी की विभागीव यातायात अधिकारी रंजना घोडमारे, महावितरण के परांजपे और 'चलो मोबिलिटी प्रा।लि। सहित अन्य बस ऑपरेटर भी प्रमुखता से उपस्थित थे।

'पीएम ई-बस' और डिपो के विकास पर विशेष चर्चा

बैठक में केवल नए मार्गों पर ही नहीं बल्यिा परिवहन विभाग के कई लंबित कार्यों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। इनमें खापरी डिपो मैं मिहान की जमीन का हस्तांतरण और "पीएम ई-बस योजना के तहत खापरी जियो तथा वाठोडा बस डिपो में चल रहे विभिन्न निर्माण व स्थापत्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा शामिल थी।

भविष्य के सुवारु संवालन के लिए आयुक्त ने मनया के अतिरिक्त आयुक्त अंकित के मार्गदर्शन में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इस रिपोर्ट में बस डिपो, ऑपरेटरी, कैफी, राज्य सरकार, महावितरण और एमएसआरटीसी से जुड़े सभी लंबित मामली, उनके संभावित समाचान्, विकास कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले नये उपायों का पूरा खाका अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com