Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर सराफा चोरी कांड का खुलासा, 48 घंटे में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

Nagpur Jewellery Shop Theft: नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र की सराफा दुकान में चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने 48 घंटे में पकड़ लिया। 1 नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 28.51 लाख का माल जब्त।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 13, 2026 | 07:26 AM

सराफा चोरी, नागपुर पुलिस,(सोर्स: सौजंय AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Police Gold Theft: नागपुर एमआईडीसी थाना क्षेत्र में स्थित सराफा दुकान में चोरी करने वाली गैंग को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों का सुराग ढूंढ निकाला। 1 नाबालिग सहित 3 चोर धराए, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.51 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मीडिया से चर्चा के दौरान सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने यह जानकारी दी। पकड़े गए आरोपियों में आनंदनगर, कामठी निवासी मुस्तफा रखान इजराइल खान (18), डब्ल्यूसीएल कॉलोनी निवासी सुमित महावीर सुमन (18) और 16 वर्षीय एक किशोर का समावेश है।

उनका एक साथी वाड़ी निवासी सागर वाघाड़े गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गेडाम लेआउट, आईसी चौक निवासी मनोज दयाशंकर शहा (56) की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मनोज एमआईडीसी के आईसी चौक पर मोनाली स्टील और मोनाली ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं।

विगत 8 मई की रात चोरों ने दुकान शटर बीच से उठाकर भीतर प्रवेश किया, लगभग 500 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 5 लाख रुपये नकद सहित 42 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक को केंद्र से 272 करोड़ का तोहफा: अर्बन चैलेंज फंड से 1,088 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी

नागपुर की सोसायटी में हादसा, खुले टैंक ने व्यक्ति की ली जान, बिल्डर की लापरवाही पर सवाल

परीक्षा प्रणाली में भारी गड़बड़ी? हाई कोर्ट पहुंचा नागपुर विश्वविद्यालय मामला, जांच समिति पर सवाल

Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम

एमआईडीसी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच का सेंधमारी विरोधी दस्ता भी जांच में जुटा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें मुस्तफा दिखाई दिया। सीपी ने बताया कि आरोपी चोरी करने के बाद कामठी पहुंचे। वहां उन्होंने चोरी के माल और नकदी का आपस में बंटवारा किया।

ज्वेलर्स चोरी केस में 28.51 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद 2 आरोपी भोपाल और उज्जैन भाग गए जबकि 2 आरोपी अमरावती वले गए, पुलिस ने उज्जैन से आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं अन्य आरोधियों को नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों से 23.25 लाख रुपये के 310 ग्राम सोने के आभूषण, 4.37 लाख रुपये की १ किलो 700 ग्राम चांदी, 1 दोपहिया वाहन और नकद 49,000 रुपये सहित कुल 28.51 लाख रुपये का माल जब्त किया, सीपी ने बताया कि आरोपियों ने मोनाली ज्वेलर्स में सेंध लगाने के पहले वाड़ी और हिंगना में भी चोरी का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें:-नागपुर की सोसायटी में हादसा, खुले टैंक ने व्यक्ति की ली जान, बिल्डर की लापरवाही पर सवाल

डीसीपी एस ऋषिकेया रेड्डी, राहुल माकणीकर और एसीपी अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गोकुल महाजन, दिलीप चंदन, पुरुषोत्तम देवकर, एपीआई गजानन काठेवाडे, पंकज सयाम, प्रशांत राउत और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Jewellery shop theft nagpur gang arrested midc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 07:26 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Crime Branch
  • Robber Arrested
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.