JEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल
Nagpur JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस 2026 के परिणाम में नागपुर के माधव नोतानी ने ऑल इंडिया रैंक 25 हासिल कर शहर में टॉप किया। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
जेईई एडवांस, नागपुर टॉपर (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Topper JEE Advanced 2026: नागपुर देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित समकक्ष संस्थाओं में प्रवेश के लिए ली गई जेईई एडवांस का परिणाम घोषित किया गया। इसमें सिटी से माधव नोतानी ने कॉमन रैंक लिस्ट में 25वां स्थान हासिल करते हुए शहर में टॉप किया है।
इसके साथ ही कोविद बूब ने 82वां ऑल इंडिया रैंक हासिल किया है। इस वर्ष परीक्षा के लिए देशभर से 1,87,389 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा का आयोजन 17 मई को 2 सत्रों में किया गया था। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी।
पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,79,694 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 56.880 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी हैं। नागपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से लगभग 2,000 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र हुए थे जिनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब सफल विद्यार्थी जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी द्वारा आयोजित काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ALEMAI ने शुरू की एल्युमिनियम भारत-2026 पहल, गांधीनगर में होगी देश की पहली एल्युमिनियम प्रदर्शनी
पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
नागपुर के 2 छात्र टॉप-100 में
जेईई एडवांस-2026 की अखिल भारतीय रैंकिंग में पहले 100 विद्यार्थियों में नागपुर के माधव नोतानी और कोविद खूब ने स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। माधव मूल रूप से गोंदिया का रहने वाला है। उसने अपनी स्कूली शिक्षा नागपुर से पूरी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष नागपुर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है और इससे शहर की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिली है। दोनों छात्रों ने एलन इंस्टीट्यूट से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर से उड़ानें घटीं, हवाई किरायों ने छुआ आसमान, दिल्ली-मुंबई रूट पर टिकट महंगे; यात्रियों की बढ़ी मुश्किले
सेवासदन के हैं दोनों छात्र
माधव और कोविद सेवासदन हाईस्कूल एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, सीताबर्डी के छात्र हैं। इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्था की अध्यक्षा कांचन गडकरी, संस्था की सचिव वासंती भागवत, उपाध्यक्ष बापू भागवत, डॉ. समय बनसोड, कनिष्ठ महाविद्यालय के पालक संचालक अमर कुलकर्णी, संस्था के पदाधिकारी, मुख्याध्यापक डॉ. अजय चव्हाण, पर्यवेक्षक संदीप झाडे, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
