पश्चिम रेलवे द्वारा फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए मनस्विन पहल, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा
Manaswin Initiative: पश्चिम रेलवे ने प्रोजेक्ट मुंबई के सहयोग से फ्रंट लाइन कर्मचारियों के लिए ‘मनस्विन’ मानसिक स्वास्थ्य पहल शुरू की। 29 जुलाई तक तनाव प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
पश्चिम रेलवे की मनस्विन पहल (फोटो नवभारत)
Western Railway Manaswin Initiative: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल ने प्रोजेक्ट मुंबई के सहयोग से अपने फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पहल ‘मनस्विन’ की शुरुआत की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुंबई सेंट्रल मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य उन कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करना है, जो उच्च दबाव वाले कार्य वातावरण में कार्य करते हुए मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
RPF ने लिया हिस्सा
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक के अनुसार, इस पहल का उद्घाटन सत्र मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित यूसीसी हॉल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन एवं मानव संसाधन) तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक (यात्री विपणन) की उपस्थिति में किया गया। इस सत्र में आरपीएफ, वाणिज्य तथा परिचालन विभाग के लगभग 50 कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को दैनिक तनाव से निपटने के लिए सरल ब्रीदिंग एक्सरसाइज सिखाए गए। साथ ही, उन्हें तनावमुक्त करने तथा उत्साहवर्धन के उद्देश्य से एक एनर्जीक डांस एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य टूलकिट तथा स्माइली स्ट्रेस बॉल भी प्रदान किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
कलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला
ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस
यह भी पढ़ेः- बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग
कार्यशाला का आयोजन
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल द्वारा शुरू की गई ‘मनस्विन’ मानसिक स्वास्थ्य पहल के तहत 29 जुलाई तक विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक फ्रंट लाइन कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कर्मचारियों को दैनिक कार्य के दौरान होने वाले मानसिक दबाव से निपटने के लिए सरल श्वास (ब्रीदिंग) तकनीकें, विश्राम अभ्यास और तनाव कम करने के प्रभावी उपाय सिखाए जाएंगे।
साथ ही रोचक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को मानसिक रूप से तरोताजा रखने का प्रयास किया जाएगा। ‘मनस्विन’ पहल का मुख्य उद्देश्य मुंबई मंडल के फ्रंट लाइन स्टाफ के भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना, कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल तैयार करना तथा उन्हें बेहतर मानसिक संतुलन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित करना है।
