Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन

Supriya Sule Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने अनशन खत्म करने की भावुक अपील की है। सुले ने इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jul 17, 2026 | 07:06 PM

जुतर मुतर पर सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Supriya Sule Meets Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आंदोलन को नई ऊर्जा दी है। सुप्रिया सुले यहां लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन करने पहुंची थीं, जो युवाओं और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे हैं।

जंतर-मंतर पर दिए गए अपने संबोधन में सुप्रिया सुले ने न केवल केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, बल्कि एक बहन के नाते सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की भावुक विनती भी की।

सरकार संवेदनहीन है: सुप्रिया सुले का तीखा प्रहार

सांसद सुप्रिया सुले ने मंच से बोलते हुए वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया और उसे अत्यंत संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में इतनी भी मानवता नहीं बची है कि कोई आकर सोनम वांगचुक से बात करे या उनकी स्थिति के बारे में पूछे।

सम्बंधित ख़बरें

बांद्रा टर्मिनस और आज़मगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कई मेन स्टेशनों पर ठहराव, 18 जुलाई से शुरू होगी बुकिंग

कलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला

ठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस

फूट-फूटकर रोए केतन अग्रवाल के पिता, बोले- घर के लिए बहू लाने चला था अब बेटा ही नहीं है, छलका पिता का दर्द

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश के बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए है, विशेष रूप से NEET परीक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर युवा वर्ग आज सड़कों पर खड़ा है। सुले ने स्पष्ट किया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के बारे में डाला, तो उनके निर्वाचन क्षेत्र के हजारों लोगों ने संदेश भेजकर सोनम वांगचुक और इस आंदोलन का समर्थन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

सोनम वांगचुक से भावुक अपील और समर्थन का वादा

भाषण के दौरान सुप्रिया सुले ने बेहद भावुक होकर सोनम वांगचुक से कहा, सोनम जी, हम हाथ जोड़कर आपसे विनती कर रहे हैं कि आप अपना अनशन बंद कर दीजिए, भारत और इस देश को आपकी बहुत जरूरत है। उन्होंने आग्रह किया कि वे कम से कम कुछ निवाले खा लें क्योंकि यह लड़ाई बहुत लंबी है और हमें साथ मिलकर लड़ना होगा। सुले ने वादा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी आठों सांसद 20 तारीख को पूरी ताकत के साथ यहां खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस आंदोलन को डिंपल यादव, ममता बनर्जी और डीएमके जैसे मित्र दलों का भी पूरा समर्थन हासिल है।

सीजेपी धरना स्थल पर सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)

संसद और ऑल-पार्टी मीटिंग में उठेगा मुद्दा

सुप्रिया सुले ने घोषणा की कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और युवाओं की भावनाओं को पूरी ताकत से इंडिया एलायंस की बैठक में रखेंगी। इसके अलावा, रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी वे इस विषय पर केवल चर्चा नहीं, बल्कि ठोस निर्णय की मांग करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को संसद के आगामी सत्र में भी उठाएंगी क्योंकि यह समाज के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: फूट-फूटकर रोए केतन अग्रवाल के पिता, बोले- घर के लिए बहू लाने चला था अब बेटा ही नहीं है, छलका पिता का दर्द

राजनीति नहीं, यह मानवता का विषय है

सुले ने कहा कि इस आंदोलन में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह हमारे बच्चों का विषय है। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि हर चीज दिमाग से नहीं, बल्कि कभी-कभी दिल से भी सोचनी पड़ती है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाकर आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ाया और सोनम वांगचुक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भेंट के दौरान वहां मौजूद भीड़ ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के नारे लगाए, जिस पर सुले ने उनकी आवाज को सही मंच पर उठाने का भरोसा दिया।

Supriya sule meets sonam wangchuk at jantar mantar urges to end hunger strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 07:06 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi News
  • Maharashtra News
  • Sonam Wangchuk
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.