नागपुर यूनिवर्सिटी की LLB परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए सवाल; छात्रों में नाराजगी

Nagpur University News: नागपुर विश्वविद्यालय की LLB परीक्षा में नए सिलेबस की जगह पुराने पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्नपत्र आने से छात्र नाराज हैं। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की गई है।
nagpur university llb exam old syllabus question paper error
नागपुर विश्वविद्यालय, एलएलबी परीक्षा, सिलेबस विवाद, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur University LLB Exam: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में गड़बड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ली गई एलएलबी परीक्षा में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई, जब प्रश्नपत्र नए सिलेबस के बजाय पुराने पाठ्यक्रम आधार पर दिया गया। इस घटना के बाद विद्यार्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है, साथ ही छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भी संभावना बन गई है।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष से एलएलबी पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नए सिलेबस के अनुसार पढ़ाई भी कराई गई थी लेकिन परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पुराने पाठ्यक्रम पर आधारित होने से छात्र हैरान रह गए।

पेपर शुरू होने के कुछ ही समय बाद कई विद्यार्थियों ने इस गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाया। इस मामले में विद्यार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के पास लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुराने सिलेबस के प्रश्नों से परीक्षा में बढ़ी परेशानी

छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरी तैयारी नए सिलेबस के अनुसार की थी जिसके कारण पुराने पाठ्‌यक्रम के प्रश्न हल करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ विद्यार्थियों को तो प्रश्नपत्र अधूरा छोड़ना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को लेकर इससे पहले भी लगातार शिकायते सामने आती रही है। कभी प्रश्नपत्रों में त्रुटियां, कभी परिणामी में देरी तो कभी पाठ्‌यक्रम संबंधी भ्रम के कारण विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

बाठजूद इसके प्रशासन की ओर से ठोस सुधार दिखाई नहीं दे रहे है, इस घटना के बाद विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों और पालकों ने नागपुर विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com