- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- It Is Not Possible To Bring The Hanging Accused From Yerwada
फांसी के आरोपी को येरवडा से लाना संभव नहीं, जेल अधीक्षक का हाई कोर्ट को पत्र
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. नंदनवन थाना अंतर्गत बहुचर्चित 5 लोगों की हत्या के मामले में निचली अदालत ने विवेक पालटकर को फांसी की सजा सुनाई थी. जिसे चुनौती देते हुए जहां आरोपी की ओर से अपील दायर की गई, वहीं फांसी पर मुहर के लिए सरकार की ओर से भी हाई कोर्ट में अर्जी दायर की गई. दोनों अर्जियों पर एकसाथ सुनवाई की जा रही है. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के समक्ष पुणे की येरवडा जेल अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र को प्रस्तुत किया गया.
अधीक्षक ने कहा कि मामले की 25 अक्टूबर को सुनवाई रखी गई है. किंतु पुणे से नागपुर की दूरी को देखते हुए फांसी के इस आरोपी को सुनवाई के दौरान हाजिर रखना संभव नहीं है. ऐसे में आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपी को उपस्थित करने की अनुमति देने का अनुरोध अदालत से किया गया. सुनवाई के बाद न्यायाधीश विनय जोशी और न्यायाधीश एम.डब्ल्यू. चांदवानी ने आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रखने के आदेश दिए. राज्य सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील संजय डोईफोड़े ने पैरवी की.
5 वर्ष से जेल में सड़ रहा आरोपी
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि 22 जून 2018 को हुई वारदात के बाद से आरोपी जेल में सड़ रहा है. जिस पर अदालत ने आरोपी के बर्ताव को लेकर अधीक्षक को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए. उल्लेखनीय है कि आरोपी ने अपने बेटे, सगी बहन, जीजा, बहन की सास और भांजी को मौत के घाट उतार दिया था. जिस पर 5 वर्षों तक निचली अदालत में चली सुनवाई के बाद अदालत ने निर्मम हत्या के लिए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई थी. अदालत का मानना था कि भले ही आरोपी ने 5 लोगों की हत्या की हो लेकिन इस हत्या से आरोपी की बेटी और भांजी का जीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. ऐसे में यह 7 हत्या जैसा मामला है.
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
नागपुर विस्फोट मामले में कंपनी की लापरवाही उजागर, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9 निदेशक गिरफ्तार
नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट: मौत का आंकड़ा बढ़कर 19 हुआ, 9 निदेशक गिरफ्तार, DNA टेस्ट से शवों की पहचान
बेटी और भांजी की अहम गवाह
उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुल 29 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. विवेक की बेटी और भांजी इस प्रकरण में चश्मदीद गवाह थे. दोनों को कोर्ट में 2 बार पेश किया गया. जहां दोनों बच्चियों ने पूरे साहस के साथ विवेक की हैवानियत बयान की. उनकी गवाही इस मामले में महत्वपूर्ण साबित हुई. उनके अलावा पवनकर परिवार के पड़ोसी दम्पति की गवाही भी महत्वपूर्ण साबित हुई थी. जिसके आधार पर फांसी की सजा सुनाई गई.
It is not possible to bring the hanging accused from yerwada
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMपेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Mar 03, 2026 | 11:53 AMईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
Mar 03, 2026 | 11:50 AMबंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
Mar 03, 2026 | 11:32 AMइजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
Mar 03, 2026 | 11:29 AMपाकिस्तान की चौकियों पर अफगान तालिबान का कब्जा, डूरंड लाइन पर छिड़ी जंग, बलोच-पख्तूनों को बड़ी चेतावनी
Mar 03, 2026 | 11:27 AMएक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














