-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Interrogation Of Terrorists Including Captain Pasha Nagpur Police Will Go To Belagavi
कैप्टन, पाशा समेत आतंकियों से पूछताछ, बेलगांव जाएगी नागपुर पुलिस
- Written By: नवभारत डेस्क

FILE- PHOTO
नागपुर. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर रंगदारी मांगने वाले जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा उर्फ शाहिर शाकिर शाह (35) के आतंकी साथियों कैप्टन और पाशा समेत अन्य से नागपुर पुलिस पूछताछ करेगी. सूत्रों ने बताया कि ये सभी बेलगांव जेल में बंद हैं और पुलिस टीम अगले 2 दिनों में बेलगांव जाएगी. जब कांथा बेलगांव जेल में कैद था तब उसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा के साउथ डिवीजन के प्रमुख कैप्टन नसीर से हुई. नसीर ने उसे बम बनाने का प्रशिक्षण दिया.
इसी बीच वह जेल में बंद अन्य आतंकियों फहद खोया, अफसर पाशा के साथ ही ‘डी’ गैंग के सदस्य राशिद मालाबारी, गणेश शेट्टी के संपर्क में आया. ये सब कांथा को आर्थिक रूप से जेल में सुविधाएं दिलाने में मदद कर रहे थे. कांथा से पूछताछ में इन बातों का खुलासा हुआ. चूंकि कांथा के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसलिए पुलिस अब उससे भी पूछताछ करेगी. इस जांच के दौरान और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है.
शकील को सुपारी, बेंगलुरु और मंगलुरु में भी जांच
इस बीच एक गोपनीय जानकारी सामने आई कि कांथा ने शकील को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ईश्वर आप्पा को मारने के लिए सुपारी दी है. शकील को पहली बार 2018 में एंटी ड्रग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था. फिर 2019 में वह उसी अपराध में पकड़ा गया. 2021 में उसे अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था. बेलगाम जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात कांथा से हुई.
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
E20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
कांथा ने सुपारी देकर उन्हें जमानत पर जेल से छुड़ाया. मार्च में कांथा ने दूसरी बार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने और यह राशि गूगल पे के जरिये एक युवती के खाते में जमा कराने को कहा. पता चला है कि यह युवती शकील की दोस्त है और पुलिस जांच के लिए बेंगलुरु और मंगलुरु भी जाएगी.
Interrogation of terrorists including captain pasha nagpur police will go to belagavi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














