Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेलर से टकराई इनोवा, कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति और पत्नी की दर्दनाक हादसे में मौत

Kavikulguru Kalidas University Vice Chancellor Death: महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 24, 2025 | 12:31 PM

कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति और पत्नी की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kavikulguru Kalidas University: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक हादसे में कविकुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की मौत हो गई। बीते दिन मऊ जिले में एक इनोवा कार सड़क पर खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक के कुलपति और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि हादासा गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर कुसमा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इनोवा कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी (58) और उनकी पत्नी बदामी देवी (56) की मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने बताया कि दंपति वाराणसी से कुशीनगर जिले स्थित अपने गांव जा रहे थे। कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। कार चालक वैभव मिश्रा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सम्बंधित ख़बरें

मुलुंड मेट्रो हादसे में घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जौनपुर से बढ़े मदद के हाथ

नर्मदा नदी में डूबने से नासिक के उद्यमी की मौत, परिक्रमा के बाद गुजरात में स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

सोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

घायल को अस्पताल में किया भर्ती

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। एएसपी कुमार ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी घायल चालक वैभव मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – परंपरा के नाम पर दो गांवों में जमकर चले पत्थर, 1000 लोग घायल, जानें क्या है पांढुर्णा का गोटमार मेला

प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी इससे पहले वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति रहे थे। इसी थाना क्षेत्र में 2005 में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रख्यात साहित्यकार एवं राज्यसभा सदस्य पंडित विद्यानिवास मिश्र की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Innova collided trailer vc kavikulguru kalidas university wife died road accident mau

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • Accident
  • Mau News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.