Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: ऑरेंज सिटी से अचानक गायब हुए अवैध बांग्लादेशी! नागपुर हिंसा के बाद हुए अंडरग्राउंड

Nagpur News: नागपुर हिंसा के बाद शहर से कई अवैध बांग्लादेशियों के गायब होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। अवैध बांग्लादेशी मामले में महाराष्ट्र की पुलिस इस हिंसा के बाद राज्य में एक्शन मोड पर आ गई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 29, 2025 | 09:43 AM

अवैध बांग्लादेशी पर शिंकजा (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद में 17 मार्च को शहर में हुई हिंसा के बाद से यहां छिपकर रह रहे अवैध बांग्लादेशी अचानक शहर से गायब हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो हिंसा के बाद शहर पुलिस द्वारा जारी तलाशी अभियान में पकड़े जाने के डर से इन्होंने यहां से फरार होना ही बेहतर समझा। ज्ञात हो कि एक अवैध बांग्लादेशी नागपुर से पुणे होते हुए मुंबई पहुंचा।

हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसके नागपुर कनेक्शन की जांच की जा रही है। उसका नाम अजीजुल निजानुल रहमान (29) बताया गया। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने भी बताया कि नागपुर में छिपे कई अवैध बांग्लादेशी शहर से निकलकर अलग-अलग जगहों की तरफ निकल गए हैं।

दादर में हुई गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अजीजुल नाम के व्यक्ति को क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने दादर में हिरासत में लिया। बाद में उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस को अजीजुल के बारे में पता चला था कि वह बांग्लादेश के मानापुर में रहता है और नागपुर होते हुए पुणे के रास्ते मुंबई पहुंचा।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे बनवाया आधार कार्ड

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि वह हिंसा के समय नागपुर में था। अजीजुल नागपुर के हसनबाग में रह रहा था और हाल ही में दादर आया था। दिहाड़ी मजदूर अजीजुल ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड प्राप्त करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि हम जांच के तहत उसके मोबाइल फोन टावर लोकेशन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी के बारे में नागपुर में अपने समकक्षों के साथ भी जानकारी साझा की है।

छिपकर रह रहे थे कई बांग्लादेशी

क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि नागपुर में हुई हिंसा के बाद शहर में छिपकर रहने वाले कई बांग्लादेशी वहां से निकलकर अलग-अलग रास्तों पर गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के अलावा भी कई बांग्लादेशी अपनी पहचान छिपाकर नागपुर में रह रहे हैं और इसकी जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। इस दौरान दर्जनों अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

नागपुर में आखिर क्यों भड़की थी हिंसा?

अधिकारियों के मुताबिक छत्रपति संभाजीनगर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पवित्र पुस्तक की पंक्तियां लिखी ‘चादर’ जलाए जाने की अफवाह फैलने पर 17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। हिंसा में पुलिस उपायुक्त स्तर के 3 अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हिंसा के सिलसिले में 110 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।

Illegal bangladeshis disappeared after dispute over aurangzeb tomb from nagpur violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Bangladeshis
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र मंदिरों की हड़पी जमीनों का होगा सर्वे, ‘एंटी लैंड ग्रैबिंग एक्ट’ लागू करने के आदेश

2

BKC स्टेशन का रेल मंत्री वैष्णव और जापानी मंत्री ने किया दौरा, खार रेलवे स्टेशन पर हुआ VIP स्वागत

3

500 रुपये में देह व्यापार का सौदा, युवक से 35 हजार लूटने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

4

त्योहारों के सीजन का धमाकेदार आगाज, 3 दिनों में बिक गए 1,268 वाहन, यहां देखें आंकड़े

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.