-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- I Am Building Roads For Country But Not For My City Nitin Gadkari Expressed Disappointment
Nagpur News: ‘मैं देश की सड़कें बना रहा हूं, लेकिन अपने शहर की नहीं’,नितिन गडकरी ने व्यक्त की निराशा
- Written By: आंचल लोखंडे
ओल्ड भंडारा रोड के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "मैं पूरे देश की सड़कें बना रहा हूं, लेकिन अपने शहर की एक सड़क नहीं बना पा रहा हूं।"

ओल्ड भंडारा रोड के निर्माण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: ओल्ड भंडारा रोड के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “मैं पूरे देश की सड़कें बना रहा हूं, लेकिन अपने शहर की एक सड़क नहीं बना पा रहा हूं।” शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने मनपा मुख्यालय में शहर में शुरू विभिन्न कामों की समीक्षा की, जहां उन्होंने यह बात कही। यही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण में आ रही तमाम दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने का आदेश भी दिया।
उपराजधानी नागपुर में विभिन्न प्रोजेक्ट का काम शुरू है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी हैं। इन कामों की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को नागपुर मनपा के सिविल लाइन्स स्थित मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में नागपुर जिलाधिकारी विपिन इटनकर, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, एनआईटी चेयरमैन संजय मीणा, महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम के एमडी बृजेश दीक्षित, विधायक प्रवीण दटके, संदीप जोशी, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई
बैठक की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओल्ड भंडारा रोड से की। केंद्रीय मंत्री ने सड़क निर्माण में हो रही देरी सहित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “पिछले 12 साल से यह मामला लंबित है। इस दौरान पांच जिलाधिकारी और सात मनपा आयुक्त बदल गए, लेकिन यह सड़क नहीं बन पाई है। अब ऐसा लगता है कि इसके निर्माण में हो रही देरी को लेकर गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजना पड़ेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अड़चनों को दूर करने के आदेश
यही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने निराशा जताते हुए आगे कहा कि, “मैं पूरे देश की सड़क बना रहा हूं, लेकिन अपने शहर की एक सड़क को अभी तक नहीं बना पाया हूं।” केंद्रीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के आदेश दिया।
ओल्ड भंडारा रोड निर्माण की देरी
ज्ञात हो कि, ओल्ड भंडारा रोड के चौड़ीकरण का मामला पिछले दो दशक से ज्यादा समय से लंबित है। कभी मुआवजा तो कभी अदालती कार्रवाई के कारण मामला लगातार खींचता जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिन लोगों की ज़मीनें जा रही हैं, वे मुआवजे को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका लगाई है, जिसकी आखिरी सुनवाई जल्द होने वाली है। वहीं, राज्य सहित केंद्र सरकार ने सड़क निर्माण के लिए अपने हिस्से के 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि को काफी पहले ही मंजूरी दे दी है।
I am building roads for country but not for my city nitin gadkari expressed disappointment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














