Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: हिंदू युवक यथाशीघ्र करें विवाह: गोविंद शेंडे, विश्व हिंदू परिषद ने की हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की अपील

हिंदू युवकों ने लिव-इन रिलेशनशिप से बचके रहना चाहिए। इसी के साथ युवकों को यथाशीघ्र विवाह कर लेना चाहिए तथा 2 या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। यह अपील विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा महासचिव गोविंद शेंडे ने की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 19, 2025 | 08:53 AM

विश्व हिंदू परिषद ने की हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की अपील। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: हिंदू युवकों ने लिव-इन रिलेशनशिप से बचके रहना चाहिए। इसी के साथ युवकों को यथाशीघ्र विवाह कर लेना चाहिए तथा 2 या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। यह अपील विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र और गोवा महासचिव गोविंद शेंडे ने की। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए शेंडे ने कहा, हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेले में हिंदू संतों की एक केंद्रीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्त की गई और ऐसा प्रस्ताव रखा गया है।

प्रयागराज में कुंभ मेले में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए गोविंद शेंडे ने कहा, प्रयागराज में केंद्रीय मार्गदर्शन परिषद में शामिल संतों ने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। भारत की स्वतंत्रता के बाद, हिंदुओं की जनसंख्या 84 प्रतिशत थी। अब यह प्रतिशत 78 से 79 प्रतिशत पर आ गया है। यदि यह गिरावट जारी रही तो हिंदुओं का क्या होगा? बैठक में इस संबंध में चिंता व्यक्त की गई।

‘हम दो हमारे दो’

हिंदू युवकों को कम से कम दो या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में हमने जनसंख्या कम करने के लिए कुछ नीतियां बनाई हैं। इसके पहले हमने ‘हम दो हमारे दो’ यह घोषणा दी थी। लेकिन अब लिव-इन रिलेशनशिप के बाद यह अवधारणा सामने आई है कि इससे लोगों को मज़ा आता है। लेकिन वे बच्चे पैदा नहीं करते। इन कारणों से हिंदुओं की जनसंख्या घटी है, ऐसी बात गोविंद शेंडे ने कही।

सम्बंधित ख़बरें

महापौर के पदग्रहण में गडकरी-फडणवीस नहीं होंगे शामिल, पदों के बंटवारे पर छिड़ा संग्राम, BJP में मची उथल-पुथल!

9 February History: क्यों खास है 9 फरवरी? जानिए जनगणना का इतिहास

Advantage Vidarbha: विदर्भ को मिला इंटरनेशनल एक्सपोजर, 23 देशों और 42,000 करोड़ के MoU के साथ हुआ भव्य समापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

जनसंख्या का असंतुलन अस्तित्व के लिए खतरनाक

शेंडे ने आगे कहा, हिंदू युवकों को जल्दी शादी कर लेनी चाहिए और दो या अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए। प्रयागराज के कुंभ में विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार के संगठनों ने हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ाने का मिशन शुरू कर दिया है। भारत में जनसंख्या असंतुलन हिंदुओं के अस्तित्व के लिए खतरनाक है, ऐसा भी शेंडे ने कहा।

…तो होगा भारत का फिर से विभाजन

भविष्य में पाकिस्तान जैसा एक और विभाजन होगा, नहीं तो बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति जैसा भारत में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका उन्होंने व्यक्त की। 1951 में देश में हिंदू आबादी 85 प्रतिशत थी, अब यह 78 प्रतिशत है। हिंदू युवाओं को नशा छोड़ना चाहिए। इसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को अपनाना नहीं चाहिए। हिंदू युवकों ने परिवार बढ़ाने के लिए 2.1 का प्रयोग कर कम से कम 3 बच्चों को जन्म देने की अपील गोविंद शेंडे ने की।

Hindu youth should get married as soon as possible said govind shende vishwa hindu parishad appeals to increase hindu population

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2025 | 08:53 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Population Control
  • Vishwa Hindu Parishad (VHP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.