Hind Ki Chadar: देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु, बस पार्किंग से ई-रिक्शा ड्रॉप पॉइंट तक सुविधाएं उपलब्ध
Hind ki Chadar Event: नागपुर के नारा जरीपटका में ‘हिंद की चादर’ कार्यक्रम के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था। अलग-अलग जिलों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय।
- Written By: प्रिया जैस
पार्किंग सुविधा (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Hind-Ki-Chadar Traffic Arrangements: नागपुर शहर के नारा जरीपटका में आयोजित होने वाले धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिंद की चादर’ के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल सुरेश चंद सूरी मैदान, नारा जरीपटका में सुव्यवस्थित यातायात और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आयोजकों और परिवहन विभाग ने कहा कि श्रद्धालु अपने-अपने जिले के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थानों का उपयोग करेंगे तो भीड़भाड़ से बच सकते हैं।
पार्किंग स्थल, आगमन मार्ग / जिले
| पार्किंग स्थल | आगमन मार्ग / जिले |
|---|---|
| कोराडी बस डिपो और कोराडी मंदिर परिसर | तुमसर, साकोली, छिंदवाड़ा, कामठी, खापरखेड़ा, नागपुर जिले के अन्य भाग, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले, वर्धा, चंद्रपुर |
| मानकापूर स्टेडियम मैदान | यवतमाल, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना |
| इंदोरा ग्राउंड | मौदा, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली |
| कामठी रोड (लांबा सेलिब्रेशन के सामने की खुली जगह) | मिनी बसों की पार्किंग |
शटल बस सेवा
उपरोक्त सभी बस पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध होगी। बसें भक्तों को सीधे झूलेलाल स्पोर्ट्स ग्राउंड, जरीपटका तक पहुंचाएंगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था झूलेलाल स्पोर्ट्स ग्राउंड, जरीपटका में की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
हाई कोर्ट का सख्त रुख: आदेश की अनदेखी पर नागपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी!
नागपुर जिला अस्पताल: 300 बेड क्षमता के साथ जल्द शुरू होगा विदर्भ का पहला बहु-पैथी सेंटर
यह भी पढ़ें – नागपुर में आज ‘हिंद की चादर’ का विराट समागम, UP के सीएम योगी, फडणवीस और गडकरी होंगे शामिल
शटल ई-रिक्शा सेवा
शहर के विभिन्न स्थानों से ई-रिक्शा शटल सेवा भी उपलब्ध रहेगी। ये वाहन निम्नलिखित स्थानों पर श्रद्धालुओं को उतारेंगे।
- नारा घाट टी पॉइंट
- खुशीनगर
- प्रजापति गौतमी बुद्ध विहार
- तिरुपतिनगर
- आराधना कॉलोनी
- शिवगिरी चौक
- शंभूनगर
- संकट मोचन हनुमान मंदिर
- नारा गांव
आपको बताते चलें, कि नागपुर में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आज विराट समागम। योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी सहित कई साधु संत होंगे उपस्थित।
