

Gadchiroli Rath Arrival: 'हिंद-की-चादर' गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए निवासी उपजिलाधिकारी अस्मिता मोरे की अध्यक्षता में नियोजन का हाल ही में जायजा लिया गया। कार्यक्रम के नियोजन में विभिन्न मुद्दे पर कार्यवाही निश्चित की गई।
इसमें 7 दिसंबर 2025 को नागपुर के कार्यक्रम में अन्नदान व सेवा देने संदर्भ में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। वहीं देसाईगंज में आयोजित 350वें शहीदी समागम दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब के रथ आगमन के आयोजन पर चर्चा की गई।
गुरु तेग बहादुर साहिब के रथ का आगमन 4 दिसंबर को होने वाला है। रथ आगमन का नियोजन व कार्यवाही करने के दृष्टि से शिक्षणाधिकारी (प्राथ।), पुलिस तथा उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके अलावा नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए गड़चिरोली से नागपुर जाने वाले प्रतिनिधियों के सुविधा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
निवासी उपजिलाधिकारी द्वारा दिए निर्देश के अनुसार गुरु तेग बहादुर साहिब जी के महान कार्य का प्रचार व प्रसार करने संदर्भ में कार्यवाही करने तथा गड़चिरोली में रथ आगमन के तहत पुलिस बंदोबस्त तथा उपप्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा ताफा प्रबंधन भी चर्चा व कार्यवाही की गई।
बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी अस्मिता मोरे समेत तहसीलदार (आस्थापना) सचिन जयस्वाल, प्राचार्य डा. लालसिंह खालसा, गोवर्धन सुरजमल चव्हाण, सुनील सिंह पटवा, अजय सिंह पटवा, विनोद यदुराव बनोत, सलानंद सिंह डांगी, कतार सिंह डांगी, गोपाल साबले, जितेंद्र सहला, अमर सिंह गेडाम, विवेक नाकाडे, राजा सिंह डांगी आदि अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।