Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: तेज रफ्तार वाहन ने मचाया कोहराम, घर में भी जा घुसी कार, टक्कर लगने से 2 महिलाएं घायल

उपराजधानी नागपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अंबाझरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। अंबाझरी गार्डन से होते हुए बाईपास रोड से जा रही पजेरो कार घनी बस्ती में जा घुसी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 29, 2025 | 07:54 PM

तेज रफ्तार वाहन ने मचाया कोहराम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अंबाझरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। अंबाझरी गार्डन से होते हुए बाईपास रोड से जा रही पजेरो कार घनी बस्ती में जा घुसी। यह भीषण हादसे में कार आखिर में एक घर में जाकर भिड़ गई। इस हादसे में 2 महिलाएं समेत 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े छह बजे पजेरो वाहन चालक सदके रजाक (20) और वेदांत जाधव (20) अंबाझरी गार्डन से हाईवे रोड से निकले। इसी दौरान रजाक कार से नियंत्रण खो बैठा। अंबाझरी के घनी बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के मोड़ पर कार ने नियंत्रण खो दिया। वहीं सड़क से नीचे गिर गई। इसी दौरान सड़क से जा रही कीर्ति सुभाष गोले (47) और गोरी अतुल सावरकर (47) को कार ने कुचल दिया। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं कार चालक रजाक और वेदांत को सिर और पैर में मामूली चोटें आईं। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेकाबू कार एक घर में भी जा घुसी

अनियंत्रित कार ने सिटी की सड़कों पर हाहाकार मचा दिया। कार बेकाबू होकर एक घर में भी जा घुसी। कार की चपेट में आने से 2 महिलाओं के गंभीर रूप से जख्मी होने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। वहीं कार में सवार युवक भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अंबाझरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाझरी थाना क्षेत्र में कार क्र. एमएच-49/एएस-1800 कैंपस चौक से अंबाझरी गार्डन की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

संतरा नगरी से दुग्ध राजधानी तक की सीधी उड़ान! आनंद, गोधरा और दाहोद को जोड़ने वाले नए रेल रूट का मास्टरप्लान

No-Entry Rules: ‘ऑपरेशन यू-टर्न’ ने बदली नागपुर की तस्वीर, भारी वाहनों से होने वाली मौतों में आई भारी गिरावट!

RPF में ‘पोस्ट वाले पोस्ट पर’ ही रहेंगे? मध्य रेल जोन में तबादला नीति पर उठे गंभीर सवाल, चर्चा तेज

नागपुर के बगीचों का ‘कायाकल्प’! 204 उद्यानों में मिलेंगी लाइब्रेरी, योगा शेड और सेल्फी पॉइंट जैसी सुविधाएं

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

2 महिलाओं को मारी टक्कर

शुक्रवार शाम करीब 6.15 बजे उक्त कार अंबाझरी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हो गई। अंबाझरी गार्डन के पास अनियंत्रित कार 2 महिलाओं को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित एक घर की सुरक्षा दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में गौरी सावरकर (47) और कीर्ति गोरले (45) कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस सड़क हादसे के दौरान कार में सदके रजाक (20) और वेदांत जाधव (20) के सवार होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

दोनों कार सवार युवकों को सिर और पैर में चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में जख्मी दोनों महिलाओं और कार सवार दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

High speed vehicle created havoc car also entered the house 2 women injured due to collision nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • Accident
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.