खेल परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Nagpur Sports Infrastructure: नागपुर मनपा की क्रीड़ा विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड ने शहर की दो प्रमुख खेल परियोजनाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Negligence in sports projects will not be tolerated; Chairperson of the Nagpur Sports Committee issues directives to complete work on time.
नागपुर खेल समिति की सभापति ने दिए निर्देश,(फोटो: नवभारत फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur NMC Sports Infrastructure: नागपुर महानगर पालिका शहर में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। गुरुवार को मनपा की क्रीड़ा (खेल) विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड ने शहर में चल रहीं 2 प्रमुख खेल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

रामदासपेठ में बन रहा है अत्याधुनिक खेल परिसर

सभापति धवड ने रामदासपेठ स्थित नागपुर महानगर पालिका के मोर हिंदी उच्च प्राथमिक विद्यालय की जगह पर बन रहे अत्याधुनिक खेल परिसर (क्रीड़ा संकुल) के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, स्केटिंग और पिकलबॉल कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

इनके साथ ही बैडमिंटन के लिए एक बहुत बड़ा और वातानुकूलित हॉल भी बनाया जाएगा। शहर के खेल प्रेमियों को उच्च्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे इस परिसर में खिलाड़ियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग, सुलभ शौचालय और अन्य जरूरी आधुनिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रतापनगर में TT कोर्ट

रामदासपेठ के अलावा सभापति धवड ने प्रतापनगर के शांतिनिकेतन मैदान में निर्माणाधीन टेबल टेनिस कोर्ट के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यहां काम तेजी से प्रगति पर है। उपायुक्त मंगेश खवले, क्रीडा अधिकारी डॉ. पियूष आंबुलकर, कार्यकारी अभियंता सुनील गजभिये, उप अभियता गजानन वराडे और कनिष्ठ अभियंता सविता गणोरकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com