दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
Nagpur Heatwave News: नागपुर में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 29 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
- Written By: अंकिता पटेल
भीषण गर्मी, नौतपा असर, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Rising Temperature: नागपुर आसमानी कहर से शहर का पीछा नहीं छूट रहा है। नौतपा लगते ही आसमान से और भी अधिक आग बरसने लगा है। नौतपा के पहले दिन सोमवार को तो पारा 46.5 डिसे पर पहुंच गया था। दूसरे दिन उसमें मात्र 1 डिग्री की कमी आई। मंगलवार को मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 45.5 डिसे दर्ज किया जो औसत से 2 डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है जिससे रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 31.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2-2 डिग्री अधिक रहा। मौसम का मूड जैसा बना हुआ है उससे लगता नहीं कि आगामी सप्ताहभर तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने वैसे भी सिटी सहित जिले भर में 29 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
हिंगना रोड पर हुई हल्की बारिश
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप व गर्म हवाओं का कहर शुरू हुआ। दोपहर होते-होते तो सिटी में आसमानी आफत बरपने लगी। हालांकि 4 बजे के करीब बादल छाये और चुभती तेज धूप से राहत मिली लेकिन गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। इसी दौरान हिंगना रोड पर कुछ मिनटों तक बारिश होने की खबर भी मिली। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 30 मई को सिटी में हल्की वारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
उसके बाद 31 मई व 1 जून को आंशिक बदराया मौसम रहेगा। 27 से 29 मई तक सूरजदेव अपना रौद्र जारी रखेंगे। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिसे और न्यूनतम तापमान के 28 से 31 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।
…जब सारे मोबाइल में बजा अलर्ट अलार्म
दोपहर को 4 बजे अचानक ही सभी के मोबाइल में अलर्ट का अलार्म जोर-जोर से बजने लगा, मोबाइल के स्क्रीन पर ‘एवटीमली सीवर अलर्ट’ देया कुछ तो घबरा ही गए। इस अलर्ट में हिन्दी, अंग्रेजी व मराठी में संदेश दिया गया था कि अमरावती, चंद्रपुर गड़चिरौली, नागपुर, वां जिानों में अनेक जगहों पर तीव्र उष्णता की लहर आने की संभावना है और कुछ जगहों पर रात में भी तू के बड़े पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
यह संदेश मंत्रालय मुंबई से था। इस अलर्ट की फिर चर्चा ही शुरू हो गई। बताया गया कि आपदा की चेतावनी तेजी से देने के लिए स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट प्रणाली का देशब्यापी परीक्षण शुरू किया गया है। नागरिकों तक आपदा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंच सके, यह सुनिश्चित करने के लिए दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय और एनडीएमए के सहयोग से देशभर में मोबाइल-आधारित आपदा संवार प्रणाली को और अधिक सक्षम बनाने का कार्य शुरू किया गया है।
