हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
Nagpur Accident News: नागपुर के एमआईडीसी क्षेत्र में हेडफोन लगाकर वाहन चलाने की लापरवाही भारी पड़ गई। ट्रक चालक को हॉर्न सुनाई नहीं देने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: अंकिता पटेल
सड़क हादसा, हेडफोन लापरवाही,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Headphone Driving Truck Accident: नागपुर आखिर कान में हेडफोन लगाकर वाहन चलाने का खतरनाक नतीजा 2 लोगों की दर्दनाक मौत के रूप में सामने आया। एमआईडीसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक (एमएच 40/सीटी- 1398) के चालक ने रिवर्स गियर में बाइक (एमएच40/एसआर-9254) को रौंद दिया। इससे बाइक चालक और सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि घटना के समय बाइक चालक बार-बार हार्न बजाकर ट्रक चालक को सचेत कर रहा था लेकिन हेडफोन की वजह से ट्रक चालक को सुनाई नहीं दिया। घटना में वाड़ी निवासी विक्की संजय काले (32) और नरखेड़, जिला नागपुर निवासी किशोर शंकरलाल लोहे (42) की मौत हो गई।
पेंटिंग का काम करते थे दोनों मित्र
जानकारी के अनुसार, विक्की और किशोर काफी पुराने दोस्त थे और साथ में ही पेंटिंग कर काम भी करते थे। दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों उक्त बाइक पर सवार होकर शिवणगाव की ओर जा रहे थे, उक्त ट्रक भी एमआईडीसी से शिवणगांव की ओर जा रहा था। इस बीच शिवणगाव की और से पेट्रोलियम का एक टैंकर आ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
दिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
प्रियदर्शिनी कॉलेज के पिछले गेट के पास टैंकर को साइड देने के लिए ट्रक चालक रुक गया और रिवर्स गियर लगाकर टक पीछे लेने लगा, उनके टीक पीछे विक्की और किशोर की बाइक थी, ट्रक को पीछे आता देख विक्की ने बार-बार हार्न बजाया और जोर-जोर से आवाज भी दी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
इस शोर ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींचा, प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, ट्रक चालक ने कानों में हेडफोन लगाकर रखा था जिससे उसे बाइक का हार्न और लोगों का शोर भी सुनाई नहीं दिया।
ट्रक लेकर फरार हुआ चालक
आखिर विक्की और किशोर, दोनों रिवर्स आ रहे ट्रक के चक्के की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों जयिमयों को एम्स ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि 2 लोगों को कुचलने के बाद भी चालक घायलों को हॉस्पिटल ले जाने में मदद की बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांब शुरू की है।
