Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: गया था चोरी करने, कर आया हैवानियत, हॉर्स राइडिंग अकादमी में घोड़ी के साथ बनाए अप्राकृतिक संबंध

नागपुर के गिट्टीखदान स्थित हॉर्स राइडिंग अकादमी में घटी एक शर्मनाक और घिनौनी घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक व्यक्ति ने चोरी करने के साथ ही एक मादा घोड़ी के साथ अप्राकृतिक और हिंसक शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 23, 2025 | 09:07 PM

चोरी और घिनौनी हरकत, दोनों एक ही रात। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉर्स राइडिंग अकादमी में घटी एक शर्मनाक और घिनौनी घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। अकादमी के संचालक प्रमोद लाडवे द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उनके यहाँ कार्यरत एक व्यक्ति ने चोरी करने के साथ ही एक मादा घोड़ी के साथ अप्राकृतिक और हिंसक शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

घटना की जानकारी देते हुए प्रमोद लाडवे ने बताया कि वह गिट्टीखदान इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं और टी.वी. टॉवर के पास बालाजी मंदिर के नजदीक स्थित “नागपुर डिस्ट्रिक्ट इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन – द हॉर्स राइडिंग अकादमी” का संचालन करते हैं। अकादमी में कुल 17 घोड़े हैं, जिनमें 9 नर और 8 मादाएं शामिल हैं।

4 लोहे की ऐंगल चोरी

रात करीब 11:30 बजे अकादमी में तैनात सुरक्षा गार्ड रुसतम ने उन्हें फोन कर बताया कि एक व्यक्ति सुरज उर्फ छोट्या खोब्रागडे चोरी कर के फरार हो गया है। प्रमोद तुरंत मौके पर पहुँचे लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह 7 बजे जब उन्होंने अकादमी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी, तो हैरान करने वाला दृश्य सामने आया। फुटेज में दिखाई दिया कि मानवता नगर निवासी सुरज उर्फ छोट्या सुंदर खोब्रागडे (30) ने अकादमी से 4 लोहे की ऐंगल चोरी की।

सम्बंधित ख़बरें

सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

नागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?

नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप

नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पॉश इलाके में सट्टेबाजों का किला ध्वस्त; 4 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार

मादा घोड़ी के पिल्ले के साथ जबरन शारीरिक संबंध

लेकिन इससे भी ज़्यादा घिनौनी बात यह थी कि सुरज ने अकादमी में मौजूद “ईरा” नामक मादा घोड़ी के पिल्ले के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिससे जानवर को शारीरिक पीड़ा हुई। इस पूरी घटना के आधार पर गिट्टीखदान पुलिस थाने में आरोपी सुरज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(अ) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

Had unnatural relations with mare in horse riding academy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2025 | 09:07 PM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Nagpur Police
  • Physical abuse

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.