Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GRP का हवलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने 2,500 रुपये लेते पकड़ा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 13, 2023 | 12:27 AM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नागपुर. ट्रेन में शराब ले जाते पकड़े गए युवक को मामले में राहत देने की एवज में रिश्वत मांगने वाले लोहमार्ग पुलिस (जीआरपी) के हवलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 2,500 रुपये लेते रंगेहाथ दबोच लिया. पकड़ा गया हवलदार शैलेष धनराज उके (46) बताया गया. 20 वर्षीय युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

सूत्रों के अनुसार विगत 25 मई को युवक अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था. रिश्तेदारों ने उसे अपने साथ शराब लाने को कहा था. दूकान से शराब खरीदकर वह ट्रेन में बैठ गया लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया. उसके खिलाफ दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल उके को सौंपी गई. उके ने पीड़ित युवक को मिलने के लिए बुलाया. चार्जशीट के पहले ही केस से बाहर निकालने का भरोसा दिलाया और 3000 रुपये की रिश्वत मांगी.

काफी प्रयास करने के बाद उके 2,500 रुपये लेने पर मान गए. युवक ने प्रकरण की शिकायत एसीबी से की. 2 दिन पहले एसीबी की टीम ने डिमांड का वेरिफिकेशन किया जिसमें शिकायत सही पाई गई. सोमवार को उके ने युवक को पैसे लेकर नागपुर रेलवे स्टेशन स्थित लोहमार्ग पुलिस थाने में बुलाया. थाने के बाहर ही उके ने युवक ने रिश्वत की रकम ली और जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर

नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!

नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल

उनके खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. एसीबी मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी. एसीबी के एसपी राहुल माकणीकर, उपाधीक्षक महेश चाटे और अनामिका मिर्जापुरे के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर शिवशंकर खेड़ेकर, नितिन बलिंगवार, हेड कांस्टेबल राम शास्त्रकार, सचिन किन्हेकर और प्रकाश धमगाए ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Grp constable arrested for taking bribe acb caught taking rs 2500

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2023 | 12:27 AM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.