Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर

Nagpur Fire News: नागपुर के गोलीबार चौक स्थित बिरयानी दुकान में आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 24, 2026 | 01:32 PM

नागपुर आग, गोलीबार चौक, सिलेंडर ब्लास्ट,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Golibar Chowk Cylinder Blast: नागपुर शहर के गोलीबार चौक स्थित एक दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, दमकल जवानों द्वारा आग पर काबू पाने के दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। इस हादसे में दमकल विभाग के जवानों की जान बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग में जलकर दुकान पूरी तरह राख हो गई, मिली जानकारी के अनुसार गोलीबार चौक के पास एक बिरयानी की दुकान मौजूद है। शनिवार सुबह करीब 8।30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंजीपेठ और सुगतनगर फायर स्टेशन से फायरब्रिगेड को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी कावड़कर, बीडी जाधव, फायरमैन तायडे और बांते सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जवानों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।

जवान सावधानी बरतते हुए आग पर काबू पा रहे थे। तभी आग ने दुकान में रखे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद भगदड़ मच गई। ब्लास्ट के कारण आग कई गुना बढ़ गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात

महाराष्ट्र में फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक ‘लाल परी’ को मिलेगा बढ़ावा

Amravati Theft Case: अमरावती में चोरी का खुलासा, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग

गैरेज में भी हुई घटना

देर रात गड्डीगोदाम चौक के पास स्थित एक गैरेज में भी आग लगने की घटना हुई। जानकारी के अनुसार संबंधित गैरेज में एक ऑटो रिपेयरिंग के लिए खड़ा था। ऑटो के पास पड़े कचरे में आग लग गई। आग फैली और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

रनाला ग्राम पंचायत में आग

स्नाला ग्राम पंचायत ऑफिस में आग लग गई। आग से जरूरी सरकारी रिकॉर्ड, डॉक्यूमेंट्स और कम्प्यूटर सिस्टम नष्ट हो गए है। जिससे एडमिनिस्ट्रेशन में हलचल मच गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बार-बार बिजली जाने के कारण रिकॉर्ड रूम में इलेवट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया।

इसके बाद आसग तेजी से फैल गई, कुछ ही पल में आग ने टेबल पर रखी फाइलों और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपनी चपेट में ले लिया, ऑफिस के स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। आग की सूचना मिलने पर वैरखेड़ा और कामठी से फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था।

कबाड़ की दुकान जलकर खाक

शनिवार की दोपहर एक कबाड़ की दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई। राहुलनगर, वर्धा रोड पर एक कबाड़ की दुकान मौजूद है। दोपहर करीब 4 बजे दुकान में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें:-नागपुर रोजगार मेले का 19वां चरण: सरकारी नौकरी की सौगात, रेलवे समेत केंद्रीय विभागों में युवाओं की नियुक्ति

कबाड़ भरा होने के कारण आग तेजी से फैली और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, आनन-फानन में दमकल विभाग की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर नरेंद्र फायर स्टेशन के दमकल जवान मौके पर पहुंचे। घंटेभर की मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पा लिया।

Golibar chowk cylinder blast biryani shop fire nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Commercial Gas Cylinder
  • Fire Incident
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.