Nagpur News: लोहे के रॉड से पीट-पीटकर प्रेमिका की निर्मम हत्या, अवैध संबंधों के संदेह के चलते हुई खौ़फनाक वारदात
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के दाभा इलाके में मंगलवार की शाम एक युवक ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मृतक महिला की पहचान हेमलता वैद्य (32) के रूप में हुई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
लोहे के रॉड से प्रेमिका की निर्मम हत्या। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के दाभा इलाके में मंगलवार की शाम एक युवक ने महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हमले में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान हेमलता वैद्य (32) के रूप में हुई है, जो दाभा स्थित अंकाशी सोसाइटी में रहती थी।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की और बाद में आरोपी अक्षय दाते (26) को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या का कारण अवैध संबंध का संदेह बताया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, और बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोपी अक्षय मूल रूप से हिंगणघाट के सावलीवाघ का निवासी है, और नागपुर में काम करने के लिए आया था। वहीं, हेमलता भी सावलीवाघ की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात सीताबर्डी में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। हालांकि, हेमलता के भाई ने उनकी शादी के खिलाफ आपत्ति जताई थी। हाल ही में दोनों के बीच कई बार तकरार हुई थी, क्योंकि अक्षय को हेमलता के अन्य पुरुषों से बातचीत पर संदेह था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू
नागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
सावनेर के धापेवाड़ा में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील,चलाई बड़े भाई पर गोली…
आरोपी अमरावती से गिरफ्तार
मंगलवार को शाम 7 बजे हेमलता बिल्डिंग के पार्किंग में एक पुरुष के साथ बैठी थी और अक्षय ने उन्हें बातचीत करते हुए देख लिया। इससे उसका गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद उसने पास ही पड़ी रॉड से हेमलता पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। फिर वह आरोपी मौके से फरार हो गया।
कबूल किया अपराध
महिला को तुरंत मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान बुधवार को शाम 6 बजे के आसपास महिला की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश देशमाने के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी अक्षय को अमरावती से गिरफ्तार किया। आरोपी ने हत्या की वजह अवैध संबंध के संदेह को बताया और पुलिस को यह कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर हत्या की।
