Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गति शक्ति की बड़ी उपलब्धि, चंदा फोर्ट स्टेशन पर 23 करोड़ की अतिरिक्त लूप लाइन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गति शक्ति इकाई, नागपुर द्वारा चंदा फोर्ट स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसे 30 जुन को चालू कर दिया गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 02, 2025 | 01:29 PM

चंदा फोर्ट स्टेशन पर 23 करोड़ की अतिरिक्त लूप लाइन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गति शक्ति इकाई, नागपुर द्वारा चंदा फोर्ट स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसे 30 जुन को चालू कर दिया गया। यह कार्य 23 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया, जिसमें T-28 टर्नआउट मशीनों और Unimate टैम्पिंग मशीनों जैसे आधुनिक यंत्रों का उपयोग किया गया।

नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) अवधि के दौरान 6 नए प्वाइंट एवं क्रॉसिंग लगाए गए और 3 पुराने सेट हटाए गए, जो कि 2 दिन प्री-एनआई और 1.5 दिन एनआई में पूर्ण कर लिया गया। यह गति शक्ति इकाई की उत्कृष्ट कार्य योजना और निष्पादन क्षमता को दर्शाता है।

रेल संचालन को मिलेगा बड़ा बल

यह नई लूप लाइन अब बल्लारशाह-गोंदिया मार्ग पर मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों के संचालन को बढ़ावा देगी और जाम की समस्या को कम करेगी। चंदा फोर्ट स्टेशन, जो हावड़ा से 1240.5 किमी की दूरी पर स्थित है, नागपुर मंडल के गोंदिया-बल्लारशाह सिंगल लाइन सेक्शन का ‘बी’ श्रेणी का स्टेशन है। यहां पूर्व में एक मुख्य व एक लूप लाइन थी, तथा एक प्लेटफार्म मुख्य लाइन पर उपलब्ध था।

सम्बंधित ख़बरें

लापता पति को वापस लाने के नाम पर महिला से दरिंदगी, तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ढोंगी तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

गोंदिया के सरकारी दफ्तरों से शिकायत पेटियां गायब, भ्रष्टाचार और टालमटोल के बीच नागरिकों की सुनवाई पर सवाल

निर्मल को-ऑपरेटिव घोटाला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने SIT को दिया ‘फ्री हैंड’, 1400 करोड़ के गबन की जांच में आई तेजी

नागपुर जिला अस्पताल ने रचा इतिहास, महज 8 महीनों में 1 लाख मरीजों का इलाज; जानें क्या हैं नई सुविधाएं

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ स्टील कंपनियों का ‘शटडाउन’, 100 करोड़ का घाटा

4 से 5 मालगाड़ियों का संचालन प्रतिदिन

प्रारंभ में यहां केवल 3 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं, जो अब बढ़कर 5 जोड़ी पैसेंजर, 3 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस तथा 2 जोड़ी शटल सेवाएं हो गई हैं। चूंकि यह स्टेशन बल्लारशाह (मध्य रेलवे) के साथ इंटरचेंज स्टेशन भी है, यहां 4 से 5 मालगाड़ियों का संचालन प्रतिदिन होता है। पहले लाइन उपलब्ध न होने के कारण यात्री और मालगाड़ियों को चंदा फोर्ट, बल्लारशाह या केलझर जैसे स्टेशनों पर रोका जाता था।

ट्रेन परिचालन अधिक सुगम और समयबद्ध

इस समस्या के समाधान हेतु अतिरिक्त लूप लाइन बनाई गई, जिससे ट्रेन परिचालन अधिक सुगम और समयबद्ध होगा। यह परियोजना रेलवे नेटवर्क की क्षमता, विश्वसनीयता व संचालन गति को एक नई दिशा देगी।

Gati shaktis big achievement additional loop line worth 23 crores at chanda fort station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 01:29 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Nagpur News
  • Nagpur railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.