-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gang Caught In Arms Smuggling 4 Arrested
हथियारों की तस्करी में धरी गई गैंग, 4 गिरफ्तार, 4 पिस्तौल और 9 कारतूस जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. तस्करी कर शहर में हथियार बेचने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच के यूनिट- 4 की टीम ने दबोच लिया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 पिस्तौल और 9 कारतूस जब्त किए हैं. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही हुई यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
पकड़े गए आरोपियों में मेकोसाबाग निवासी सिकंदर उर्फ शेखू सैफुद्दीन खान (38), बेजनबाग निवासी अंकित सुनील वाल्मिकी (23), बोरकरनगर, बारा सिग्नल निवासी सनी गणेश तोमस्कर (22) और कामनानगर निवासी आदित्य हेमराज पडोले (20) का समावेश है. उनके साथी बेलाबाग चौक, जबलपुर निवासी मुकुल समद और बैतूल निवासी अमन खोरडे फरार बताए जा रहे हैं. सिकंदर और अंकित के खिलाफ इसके पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं.
अंकित मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है. मुकुल उसका रिश्तेदार है. मुकुल और बैतूल का अमन हथियारों की तस्करी करते हैं. बताया जाता है कि दोनों अंकित के जरिए शहर के कई अपराधियों को हथियार बेच चुके हैं. पीएसआई अविनाश जायभाये और हेड कांस्टेबल रोशन तिवारी को जानकारी मिली थी कि कुछ दिन पहले सिकंदर ने अंकित से 2 हथियार मांगे थे. अंकित ने मुकुल और अमन के जरिए हथियारों का प्रबंध किया. पता चला कि शनिवार देर रात हथियारों की डील होने वाली है. यूनिट-4 की टीम ने मेकोसाबाग पुलिया के समीप जाल बिछाया. चारों आरोपी एक एसयूवी गाड़ी में वहां पहुंचे और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
रेलवे विज्ञापन ई-नीलामी मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, देरी और कानूनी सीमाओं का दिया हवाला
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल जब्त की गईं. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश दी. तलाशी में 2 और पिस्तौल बरामद हुईं. पुलिस अब तक 4 पिस्तौल, 9 कारतूस 2 वाहन और 4 मोबाइल फोन सहित 13.39 लाख रुपये का माल जब्त कर चुकी है. आगे की जांच के लिए आरोपियों को जरीपटका पुलिस के हवाले किया गया.
रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. मुकुल और अमन के पकड़े जाने पर और भी हथियार मिल सकते हैं. डीसीपी निमित गोयल के मार्गदर्शन में पीएसआई अविनाश जायभाये, हेड कांस्टेबल रोशन तिवारी, सुनील ठवकर, अतुल चाटे, देवा ठोंबरे, चेतन पाटिल, सत्येंद्र यादव और बांते ने कार्रवाई की.
Gang caught in arms smuggling 4 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’
Jul 27, 2026 | 04:51 PMAC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं
Jul 27, 2026 | 04:51 PME20 पर वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई! नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया डिफेमेशन केस
Jul 27, 2026 | 04:45 PMराम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SIT में CA और फोरेंसिक ऑडिटर होंगे शामिल
Jul 27, 2026 | 04:41 PMExplainer: AK-47 और पैलेट गन…छात्र आंदोलन के बाद सवालों के घेरे में पुलिस, अदालत में जवाब देना हुआ मुश्किल!
Jul 27, 2026 | 04:40 PMयमुना तट पर बदलेगी प्रयागराज की तस्वीर; 150 करोड़ के भव्य रिवर फ्रंट परियोजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Jul 27, 2026 | 04:37 PMमुरैना: उत्तमपुरा में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश
Jul 27, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














