नागपुर में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, मनपा को मिले 1450 आवेदन, फायर NOC पर दिया जा रहा विशेष जोर

Nagpur Municipal Corporation NOC: नागपुर में गणेशोत्सव पंडालों के लिए मनपा के पास 1450 आवेदन आए हैं। इनमें से 757 को अंतिम एनओसी मिली, जबकि सुरक्षा जांच के तहत फायर एनओसी पर खास जोर है।
Nagpur Ganeshotsav Pandal Permission
गणेशोत्सव पंडाल प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Ganeshotsav Pandal Permission: नागपुर जिले में गणेशोत्सव को लेकर शहर में पंडाल लगाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। महानगरपालिका की राइट टू सर्विस के तहत जारी गणेश पंडाल अनुमति की रिपोर्ट के अनुसार 25 अगस्त से अब तक तक कुल 1,450 आवेदन मनपा को प्राप्त हुए हैं।

इनमें से 757 आवेदनों को अंतिम एनओसी जारी कर दी गई है, जबकि 321 आवेदन खारिज किए गए हैं। वहीं 372 आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं। मनपा की रिपोर्ट के अनुसार पंडाल अनुमति के लिए आवेदन करने वाले गणेश मंडलों को पुलिस, यातायात और अग्निशमन विभाग की एनओसी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

अब तक 974 पुलिस एनओसी, 990 यातायात एनओसी और 1119 फायर एनओसी जारी की जा चुकी हैं। इसके बाद 757 मामलों में अंतिम एनओसी जारी हुई है। 10 जोनों में धंतोली जोन में सबसे कम 75 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इनमें 41 आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं और केवल 4 आवेदन खारिज किए गए हैं। 45 पुलिस तथा यातायात एनओसी, 40 फायर एनओसी जारी हुई हैं और 30 आवेदनों को अंतिम एनओसी दी गई है। कुल 1,450 आवेदनों में से 321 आवेदन खारिज किए गए हैं।

जोन-वार देखा जाए तो धरमपेठ में सबसे अधिक 79 आवेदन खारिज हुए हैं। इसके बाद हनुमान नगर में 42, आशीनगर में 38, लकड़गंज में 36, मंगलवारी में 31, नेहरूनगर में 30 और सतरंजीपुरा में 28 आवेदन खारिज किए गए हैं। गांधीबाग में 24, लक्ष्मीनगर में 9 तथा धंतोली में 4 आवेदन खारिज हुए।

एक चौथाई आवेदन अभी भी लंबित

नागपुर महानगरपालिका की राइट टू सर्विस के तहत जारी गणेश पंडाल अनुमति रिपोर्ट के अनुसार कुल आओदनों में से 372 दानी करीब 25.7 प्रतिशत आवेदन अभी प्रक्रिया में है, वहीं 757 आवेदनों यानी करीब 52.2 प्रतिशत मामलों में अंतिम एनओसी जारी हो चुकी है।

आवेदन करीब 22.1 प्रतिशत है, जिन्हें मंजूरी नहीं मिली और वे खारिज किए जा चुके हैं। इस लिहाज से आने वाले दिनों में प्रक्रिया में चल रहे 372 आवेदनों पर मनपा, पुलिस, यातायात और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

जोन के अनुसार स्थिति

Nagpur Ganeshotsav Pandal Permission
नागपुर शॉपिंग मॉल प्रोजेक्ट में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, मनपा को जल्द निर्णय लेने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस से ज्यादा यातायात और फायर एनओसी

आकड़ों में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आती है। अब तक 990 यातायात एनओसी और 974 पुलिस एनओसी जारी हुई हैं। जबकि 1,119 फायर एनओसी जारी की जा चुकी हैं। यानी फायर एनओसी की संख्या पुलिस और यातायात एनओसी से अधिक है।

इससे संकेत मिलता है कि मंडपों की अनुमति प्रक्रिया में अग्निसुरक्षा संबंधी जांच पर विशेष जऔर दिया जा रहा है। मनपा की रिपोर्ट में एक अलग ब्लैक एप्लीकेशन' श्रेणी भी दर्ज है जिसमें 21 आवेदन है। इन सभी 21 आवेदनों को प्रक्रिया में दिखाया गया है और इस श्रेणी में अभी तक पुलिस, यातायात पुलिस या फायर एनओसी अथवा अतिम एनओसी जारी नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com