Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: मंत्री नितिन गडकरी को मिला ‘डॉक्टरेट’ का मान, कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उनके कृषि क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी की ओर से डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की उपाधि से नवाज़ा गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 19, 2025 | 05:24 PM

वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि विश्वविद्यालय ने डी.एस्सी. से किया सम्मानित। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को उनके कृषि क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी की ओर से डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc.) की उपाधि से नवाज़ा गया है। यह सम्मान उनके शिरपेच में एक और मानद ताज के रूप में जुड़ गया है।

हालांकि गडकरी दीक्षांत समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. इंद्र मणी ने नागपुर स्थित उनके निवास पर एक अनौपचारिक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में यह सम्मान भेंट किया।

किन कार्यों के लिए मिला सम्मान?

यह डॉक्टरेट जल संवर्धन, जैविक व प्राकृतिक खेती, जैव ईंधन, कृषि विविधीकरण और ग्रामीण विकास में गडकरी जी के सतत प्रयासों के लिए दिया गया। विश्वविद्यालय ने कहा कि उन्होंने पर्यावरणीय दृष्टिकोण से कृषि को नया मार्गदर्शन दिलवाया, जो प्रेरणादायी है।

पहले भी मिल चुके हैं मानद डॉक्टरेट

गडकरी जी को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने डॉक्टरेट से सम्मानित किया है।

  • महात्मा फुले कृषी विद्यापीठ, राहुरी
  • डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ, अकोला
  • डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विद्यापीठ, औरंगाबाद
  • स्वामी रामानंद तीर्थ विद्यापीठ, नांदेड
  • उत्तर भारत व पूर्वोत्तर भारत:
  • गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
  • आसाम डाऊन टाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी
  • SRM इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी, गाज़ियाबाद

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बधाइयों का लगा तांता

इस उपाधि को लेकर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गडकरी जी के कार्यों की सराहना करते हुए इसे ‘जनसेवा को मिला वैज्ञानिक सम्मान’ बताया है।

Gadkari gets t honor of doctorate salute to his contribution in agriculture sector

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 05:24 PM

Topics:  

  • agricultural crops
  • Nagpur News
  • Nitin Gadkari

सम्बंधित ख़बरें

1

भावनाओं पर नहीं, विकास के मुद्दे पर चुनाव, बावनकुले बोले- जनता महायुति के साथ

2

अब आरपीएफ के नाम पर भी ‘डिजिटल अरेस्ट’ की ठगी, रिश्तेदार को गिरफ्तार करने का झूठ

3

रेलवे का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नागपुर स्टेशन का अवैध प्रीपेड ऑटो बूथ सील, 13 साल पुराना कब्जा खत्म!

4

Nagpur: कहीं सीधी भिड़ंत तो कहीं बहुकोणीय मुकाबला, रोमांचक होगा इस बार का मनपा चुनाव, जानें समीकरण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.