वणी में 62 ग्राम एमडी जब्त, खुला नागपुर का ‘डेथ नेटवर्क’; फोटोग्राफर निकला ड्रग्स का बड़ा सौदागर!
Drug Trafficking Maharashtra: वणी में 62 ग्राम एमडी के साथ नागपुर कनेक्शन का खुलासा। फोटोग्राफर निकला ड्रग सप्लायर। अगले सप्ताह नागपुर में बड़ी पुलिस कार्रवाई के संकेत।
- Written By: प्रिया जैस
एमडी तस्करी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur MD Drugs News: नागपुर शहर से चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है कि नशीले पदार्थों के तस्कर अब तालुकों को भी निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने यवतमाल जिले के वणी तालुका में 62 ग्राम एमडी जब्त करके नागपुर कनेक्शन का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अगले सप्ताह नागपुर में बड़ी कार्रवाई होने की प्रबल संभावना है।
शिरपुर (तालुका वणी, जिला यवतमाल) के एपीआई संतोष मनवर ने चरगांव चौकी इलाके में कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम एमडी जब्त किया। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में अक्षय बानगुडे, राजिक अहमद और श्रेयस का समावेश है। श्रेयस पिछले 5 वर्षों से नागपुर में रह रहा है और फोटोग्राफर के रूप में काम करता है।
वह नागपुर से एमडी लाता था और अक्षय और राजिक को देता था और ये दोनों मिलकर वणी में इसकी बिक्री करते थे। एपीआई संतोष मनवर ने ‘नवभारत’ को बताया कि जांच के दौरान नागपुर से कुछ नाम सामने आ रहे हैं और ऑटोमोटिव चौक इलाके का एक प्रभावशाली तस्कर भी इसमें शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
पंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री
Yavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
चने-फुटाने की तरह गली-नुक्कड़ पर बिक रहा ड्रग्स! नागपुर में एमडी और सिंथेटिक नशा बना बड़ा खतरा
E-20 ईंधन के विरोध में नितिन गडकरी के घर पर NSUI-यूथ कांग्रेस का मार्च, बैरिकेड्स तोड़े; कई कार्यकर्ता डिटेन
रडार पर नागपुर की सप्लाई चेन
यह स्पष्ट है कि एमडी तस्करी का नेटवर्क अब ग्रामीण और तालुका स्तर तक फैल चुका है। चूंकि माल नागपुर से लाया जा रहा है और वणी जैसे तालुकों में बेचा जा रहा है, इसलिए पुलिस एमडी की सप्लाई चेन पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। नागपुर में मुख्य आपूर्तिकर्ताओं की तलाश जारी है और पूरी संभावना है कि एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश होगा।
यह भी पढ़ें – Gadchiroli Naxal: ‘देवजी’ ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, पढ़ें 131 जवानों के हत्यारे की पूरी कहानी
- चरगांव चौकी पर 62 ग्राम एमडी जब्त
- श्रेयस से 57 ग्राम और राजिक से 5 ग्राम किया जब्त
- अक्षय बानगुडे, राजिक अहमद और श्रेयस तीनों गिरफ्तार
- नागपुर से एमडी की आपूर्ति, वणी में बिक्री
- ऑटोमोटिव चौक इलाके में पुलिस की संदिग्ध पर नजर
– नवभारत लाइव पर नागपुर से अतुल मेहेरे की रिपोर्ट
