नागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन फिर होगा शुरू, काम अंतिम चरण में; जल्द मिलेगी सौगात
Nagpur Infrastructure Project: नागपुर का फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन दोबारा शुरू होने के करीब है। विशेष केबलों की आखिरी खेप और फ्रांसीसी तकनीकी टीम के आने के बाद काम अंतिम चरण में पहुंचेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Development Project: नागपुर लंबे समय से बंद पड़े फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन को फिर से जीवंत करने का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। महा मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार फाउंटेन के लिए आवश्यक विशेष केचलों का आखिरी जत्था अगले 2-4 दिनों में नागपुर पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही परियोजना की तकनीकी बारीकियों और इंस्टॉलेशन की देखरेख के लिए 20 मई के बाद एक फ्रांसीसी तकनीकी टीम के नागपुर आने की पूरी-पूरी संभावना है।
74,000 मीटर केबलिंग का नेटवर्क
महा मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इस भव्य परियोजना के लिए कुल 74,000 मीटर केबलिंग की आवश्यकता है। इसमें से लगभग 68,000 मीटर केबल पहले ही प्राप्त हो चुकी है और केवल 6,000 मीटर (9 डुम केबल) का आना शेष है।
साइट पर इस्टॉलेशन का काम तेज हो गया है। केबलों को बिछाने के लिए उनकी कटिंग और ड्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इस नेटवर्क में में 4-कोर, 8-कोर और ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल है, जो फाउंटेन के बिजली प्रबंधन और सिंक्रोनाइज्ड संचालन के लिए जमीन के अंदर और पानी के भीतर विधाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
कामठी नगर परिषद का सख्त एक्शन, शुक्रवारी बाजार से हटाया अतिक्रमण; दोबारा कब्जा रोकने की मांग
Nashik-Pune Railway सीधे मार्ग को बरकरार रखने की मांग तेज, एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री संग बैठक पर टिकाई नजर
महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: PM ग्राम सड़क योजना के 35 प्रोजेक्ट्स मंजूर, 122 करोड़ होंगे खर्च
‘बरगद के पेड़’ का ढांचा तैयार
इलेवट्रिकल काम के साथ-साथ परियोजना का ढांचागत काम भी आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुनर्विकास परियोजना के मुख्य आकर्षण ‘बरगद के पेड़’ का स्टील कंकाल बनकर तैयार हो गया है। संरचना के बाकी हिस्सों का काम अब चरणों में पूरा किया जाएगा।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण फासीसी टीम की यात्रा में पहले देरी हुई थी लेकिन अब उनके 10 मई के बाद आने का रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर के धरमपेठ में मामूली विवाद के बाद छात्र की मौत, 2 नाबालिग हिरासत में; पुलिस जांच तेज
टीम फाउंटेन के विशेष सिस्टम के इंस्टॉलेशन, एकीकरण और कैलिब्रेशन की निगरानी करेंगी। फ्रांसीसी टीम की समीक्षा के बाद महा मेट्रो फाउंटेन को चलाने के लिए आवश्यक शक्तिशाली पंप प्रणालियों का ऑर्डर देगी, ये पंप विदेश से मंगवाए जाएंगे और विशेषज्ञों की देखरेख में स्थापित किए जाएंगे।
