-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Free Textbook Distribution Faces Delay Ahead Of School Reopening Nagpur
नागपुर में 30 जून से खुलेंगे स्कूल; पहले दिन शत-प्रतिशत मुफ्त किताबें बांटने का दावा हवा, अभी सिर्फ 72% सप्लाई
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Free Textbooks: 30 जून से स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन नागपुर में अब तक केवल 72% पाठ्यपुस्तकों की ही आपूर्ति हो पाई है। ऐसे में पहले दिन सभी विद्यार्थियों को किताबें मिलने पर संशय बना हुआ है।

निःशुल्क पाठ्यपुस्तक,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Distribution Faces Delay: नागपुर में 30 जून से सभी शालाएं खुलने वाली हैं। प्रशासन का दावा है कि विद्यार्थियों को पहले ही दिन निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया जाएगा लेकिन यह दावा पूरा होगा या नहीं इस पर संदेह है क्योंकि अब तक 72 प्रतिशत पुस्तकों की ही सप्लाई हो पायी है। मतलब पहले दिन सारे छात्रों को पुस्तकें नहीं मिल पाएंगी।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिप, मनपा तथा निजी अनुदानित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने 1,67,338 विद्यार्थियों हेतु 8,68,653 पुस्तकों की मांग का प्रस्ताव भेजा है। शिक्षा विभाग का दावा है कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी लेकिन अब तक तहसील स्तर पर 6 लाख पुस्तकें ही यानी 72 प्रतिशत ही पहुंच पाई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक के समर्थन में महाराष्ट्र में बवाल, मुंबई, पुणे व नागपुर में सीजेपी का प्रदर्शन; पुलिस से झड़प
नया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA
सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग
Maharashtra Weather: आज मुंबई, ठाणे और रायगड़ में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
फिर अव्यवस्था
बीते शैक्षणिक सत्र में भी विभाग द्वारा दावा किया गया था कि शाला खुलने के पहले ही दिन पुस्तकों का वितरण किया जाएगा लेकिन दावा खोखला साबित हुआ था। इस वर्ष स्कूल 30 जून से शुरू होने वाले है।
योजना के अनुसार पहले ही दिन विद्यार्थियों को पुस्तकें वित्तरित की जानी है लेकिन शिक्षा विभाग की अव्यवस्था और लापरवाही के कारण अब तक मांग अनुसार आपूर्ति नहीं हो पायी है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पाठ्यपुस्तक वितरण में अव्यवस्था और भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
सावनेर में 51% सप्लाई
जिले में कक्षा 1 से 5वीं तक के 82,656 तथा कक्षा 6 से 8वीं तक के 84,682 विद्यार्थी हैं, विद्यार्थियों को पहले दिन ही पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए बाल-भारती के गोदामों से पुस्तकों की आपूर्ति, स्टाक करने और शालाओं तक वितरण के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-गलती से भेजा था कंटेंट नहीं चली दलील, इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, नागपुर हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस प्रणाली में दर्ज छात्र संख्या के आधार पर ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा। सबसे कम आपूर्ति नागपुर ग्रामीण और सावनेर तहसील में हुई है जहां केवल 51 प्रतिशत पुस्तकें पहुंची हैं। अन्य क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक आपूर्ति हुई है।
तहसील – वार पुस्तक सप्लाई की स्थिति
| तहसील | मांग | सप्लाई | शेष |
|---|---|---|---|
| नागपुर ग्रामीण | 90,354 | 46,546 | 43,808 |
| उमरेड | 67,747 | 45,065 | 22,682 |
| भिवापुर | 37,292 | 24,513 | 12,779 |
| कुही | 51,080 | 33,548 | 17,532 |
| रामटेक | 77,207 | 53,221 | 23,986 |
| मौदा | 59,299 | 40,348 | 18,951 |
| पारशिवनी | 56,781 | 36,933 | 19,848 |
| काटोल | 64,714 | 44,645 | 20,069 |
| नरखेड़ | 51,715 | 34,525 | 17,190 |
| सावनेर | 76,753 | 45,889 | 30,864 |
| कलमेश्वर | 47,711 | 31,497 | 16,214 |
| कामठी | 97,240 | 60,430 | 36,810 |
| हिंगना | 90,760 | 46,732 | 44,028 |
Free textbook distribution faces delay ahead of school reopening nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंदर अब्बास से तबरीज तक कोहराम… अमेरिका के भीषण हमले से थर्राया ईरान, निशाने पर परमाणु केंद्र
Jul 21, 2026 | 07:21 AMDhamaal 4 Collection Day 11: ‘धमाल 4’ को दूसरे सोमवार लगा झटका, 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी कमाई
Jul 21, 2026 | 07:19 AMसोनम वांगचुक के समर्थन में महाराष्ट्र में बवाल, मुंबई, पुणे व नागपुर में सीजेपी का प्रदर्शन; पुलिस से झड़प
Jul 21, 2026 | 07:14 AMअफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता
Jul 21, 2026 | 07:13 AM‘सच छिप नहीं पाएगा’… राम मंदिर चंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कदम के बाद रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान
Jul 21, 2026 | 07:12 AMनया नागपुर प्रोजेक्ट पर सवाल, 2 महीने में कैसे होगा 70.56% भूमि अधिग्रहण? किसानों को मनाने में जुटा NMRDA
Jul 21, 2026 | 07:07 AMवर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Jul 21, 2026 | 06:57 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM












