बुटीबोरी फ्लाईओवर पर चक्का जाम करने का मामला, बच्चू कडू के 60 समर्थकों पर FIR दर्ज
Nagpur के बुटीबोरी फ्लाईओवर पर किसान कर्जमाफी की मांग को लेकर बच्चू कड़ू के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन से यातायात ठप होने के मामले में पुलिस ने 60 समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
- Written By: पूजा सिंह
बच्चू कडू के 60 समर्थकों पर FIR दर्ज
Case Filed Against Supporters Of Bacchu Kadu: किसानों की कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू के नेतृत्व में निकाले गए ‘महाएल्गार ट्रैक्टर मोर्चा’ के दौरान नागपुर के बूटीबोरी फ्लाईओवर पर किए गए धरना आंदोलन से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। इस मामले में बूटीबोरी पुलिस ने बच्चू कडू के 60 समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, जिन समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें धर्मराज इचकाटे, योगेश सातपुते, कमलाकर अवचट, मनाल सराटे, कैलास मडावी, अमोल धुर्वे और अन्य शामिल हैं. यह मामला हेड कॉन्स्टेबल अरविंद रतनजी चव्हाण (35) की शिकायत पर दर्ज किया गया।
29 अक्टूबर को बूटीबोरी में किया था प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को कर्जमाफी और अन्य मांगों को लेकर किसान, दिव्यांग, चरवाहे, मच्छीमार और श्रमिकों ने बच्चू कडू के नेतृत्व में वर्धा से हिंगना के परसोडी तक ट्रैक्टर मोर्चा निकाला था। दोपहर करीब 12.30 बजे मोर्चा बुटीबोरी पहुंचा। समर्थकों ने बच्चू कडू का स्वागत किया जिसके बाद राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर स्थित बुटीबोरी पुलिस स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
ये भी पढ़ें : CM फडणवीस की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, MSEDCL ने एफएसी किया शून्य
60 समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज
प्रदर्शनकारियों ने दोनों दिशाओं की सड़कें जामकर नारेबाजी की। जिससे घंटों तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने आंदोलन का वीडियो रिकॉर्डिंग किया और जांच में यह पुष्टि हुई कि उक्त सभी समर्थक इस चक्काजाम में सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके बाद रविवार रात बूटीबोरी पुलिस ने 60 समर्थकों के खिलाफ फौजदारी कानून अधिनियम 1932, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
