नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
Nagpur FDA Raid Heera Sweets: नागपुर में हीरा स्वीट्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में मृत चूहा मिलने पर FDA ने एक्शन लेते हुए खाद्य व्यवसाय लाइसेंस रद्द कर दिया। सभी मानकों के पालन तक उत्पादन पर रोक है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर एफडीए, हीरा स्वीट्स, मृत चूहा, (साेर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur FDA Raid Heera Sweets Food License Cancelled: नागपुर में नागरिकों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अपना रुख बेहद कड़ा कर लिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार की जा रही छापामार कार्रवाई के तहत, हाल ही में एफडीए की टीम ने ‘हीरा स्वीट्स’ पर एक बड़ी गाज गिराई है।
पांचपावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित हीरा स्वीट्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (उत्पादन इकाई) में एक मृत चूहा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
निरीक्षण के दौरान खुली पोल, नियमों की उड़ीं धज्जियां
जानकारी के अनुसार, बिते 3 जुलाई को एफडीए के अधिकारियों के एक दल ने हीरा स्वीट्स की मैन्युफेक्चरिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि जब टीम वहाँ पहुँची, तब मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन कार्य धड़ल्ले से जारी था और उसी परिसर में एक मृत चूहा पड़ा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
इस भयावह स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल उत्पादन रुकवाया और पूरी विनिर्माण प्रक्रिया, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों (Food Safety Standards) की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान स्वच्छता से जुड़ी कई अन्य गंभीर अनियमितताएं और खामियां भी उजागर हुईं।
कमिश्नर तुकाराम मुंढे के आदेश पर कड़ा एक्शन
जनता के स्वास्थ्य के साथ इस तरह के घिनौने खिलवाड़ को गंभीरता से लेते हुए, एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत विभाग ने बिना कोई मोहलत दिए हीरा स्वीट्स का खाद्य व्यवसाय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। प्रशासन के इस कड़े कदम से शहर के अन्य मिलावटखोरों और स्वच्छता के प्रति लापरवाह व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
जब तक मानक पूरे नहीं, तब तक उत्पादन बंद
प्रशासन ने अपने आदेश में पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक हीरा स्वीट्स प्रबंधन खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और हाइजीन से जुड़े सभी तय मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित नहीं करता, तब तक उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में किसी भी प्रकार के उत्पादन कार्य को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सतर्कता ही सुरक्षा है
एफडीए ने नागपुर के नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रतिष्ठान से खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें। यदि कहीं भी अस्वच्छता या मिलावट का अंदेशा हो, तो तुरंत इसकी शिकायत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से करें।
यह भी पढ़ें:- सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
कार्रवाई एक नजर में
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| जिला | नागपुर |
| प्रतिष्ठान | हीरा स्वीट्स |
| स्थान | पांचपावली थाना क्षेत्र |
| निरीक्षण की तारीख | 3 जुलाई |
| जांच में क्या मिला | मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में मृत चूहा |
| जांच में सामने आया | खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों में गंभीर अनियमितताएं |
| कार्रवाई | खाद्य व्यवसाय (फूड बिजनेस) लाइसेंस तत्काल रद्द |
| निर्देश | एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे |
| उत्पादन की स्थिति | अगली अनुमति तक उत्पादन बंद |
| आगे की शर्त | सभी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन करने के बाद ही उत्पादन शुरू होगा |
